शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य गुजरात

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पहले भारत दौरे में अहमदाबाद में पीएम मोदी संग पतंग उड़ाई। साबरमती आश्रम से यात्रा शुरू हुई। यह दौरा भारत-जर्मनी संबंधों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 12, 2026
in गुजरात
German chancellor visit India 2026
Share on FacebookShare on Twitter

German Chancellor India Visit: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने पहले भारत दौरे पर गुजरात पहुंचे, जहां अहमदाबाद में उनका भव्य और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में चांसलर मर्ज का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर एक साथ नजर आए और अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया। यह नजारा भारत और जर्मनी के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक बन गया।

फ्रेडरिक मर्ज ने अपने भारत दौरे की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम से की। आश्रम पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को नमन किया। मर्ज ने आश्रम की विजिटर्स बुक में अपने विचार भी लिखे। इसके बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया था।

RELATED NEWS

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

जून 21, 2026
Order of Oman Award PM Modi

Order of Oman Award:भारत–ओमान रिश्तों को मिलीं नई ऊंचाइयां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

दिसम्बर 19, 2025

पतंग महोत्सव में दिखी भारत-जर्मनी की दोस्ती

अहमदाबाद में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाना एक पुरानी और खास परंपरा है। इसी सांस्कृतिक पहचान को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज ने पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया। दोनों नेता एक खुली गाड़ी में सवार होकर रिवरफ्रंट पहुंचे। यहां उन्होंने एक साथ पतंग की डोर थामी और आसमान में उड़ती भारत और जर्मनी की पतंगों को संभाला। इस दौरान एक हनुमान जी की तस्वीर वाली पतंग भी उड़ाई गई, जिसने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत अहमदाबाद में साल 1989 में हुई थी। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। आज इस महोत्सव में दुनिया के कई देश हिस्सा लेते हैं और अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं।

क्यों खास है फ्रेडरिक मर्ज का भारत दौरा

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रेडरिक मर्ज का एक साथ पतंग उड़ाना सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह भारत और जर्मनी के बीच बढ़ती नजदीकी का संदेश भी था। मर्ज का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और जर्मनी के राजनयिक संबंधों को 75 साल और रणनीतिक साझेदारी को 25 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों देश व्यापार, तकनीक, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

द्विपक्षीय बातचीत और आगे का कार्यक्रम

फ्रेडरिक मर्ज 12 जनवरी को अहमदाबाद पहुंचे थे, जहां गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वे 13 जनवरी तक भारत में रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। बैठक में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा होगी।
इसके अलावा मर्ज बॉश और नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग केंद्र (CeNSE) का दौरा भी करेंगे। इसके बाद वे जर्मनी के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात कनाडा में हुए G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

Tags: German Chancellor India VisitPM Modi News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

PM Modi NEET Exam Concern: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने...

Order of Oman Award PM Modi

Order of Oman Award:भारत–ओमान रिश्तों को मिलीं नई ऊंचाइयां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 19, 2025

Order of Oman Award to PM Modi: ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत और ओमान के बीच संबंधों...

India WHO TB Report progress

WHO TB Report 2025 :टीबी के खिलाफ भारत ने की तेज प्रगति, पीएम मोदी ने WHO रिपोर्ट पर जताई खुशी, कैसे हुआ ऐतिहासिक सुधार

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

WHO TB Report 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 की प्रशंसा...

PM Modi joins Truth Social

PM मोदी ने ज्वाइन किया ट्रुथ सोशल, ट्रंप और मोदी अब एक ही मीडिया प्लेटफॉर्म पर,पहले पोस्ट में क्या कहा

by SYED BUSHRA
मार्च 17, 2025

PM Modi joins Truth Social प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल...

PM Modi

कुवैत में पीएम मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, भारत-कुवैत की बन सकती है नई रणनीती ?

by Gulshan
दिसम्बर 22, 2024

PM Modi Kuwait Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार यानी आज कुवैत दौरे के अंतिम दिन गॉर्ड ऑफ ऑनर...

Next Post
Devkinandan Thakur

'बुद्ध' का भी, 'युद्ध' का भी: Devkinandan Thakur बोले—हिंदू कभी लड़ना नहीं चाहता, पर अब चुप भी नहीं रहेगा!

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist