गुरुवार, 25 अगस्त को गोशामहल विधायक राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में फिर से गिरफ्तार किया। पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी करने से संबंधित एक मामले में कुछ समय पहले हीं उन्हें जमानत मिली , निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने एक निवारक निरोध प्रावधान के तहत हिरासत में लिया था।
पुलिस ने उनको 41 ए सीआरपीसी के तहत कानूनी शर्तों के अनुसार नोटिस जारी किया, जिसमें नौ धाराओं का उल्लेख है। मुस्लिमों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए राजा पर अप्रैल में शाहिनयथगंज थाने और 2022 के फरवरी में मंगलहाट थाने में दर्ज दो मामलों से संबंधित नोटिस जारी किए गए थे।
राजा सिंह के आवास पर भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था और उन्हें गांधी अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद चेरलापल्ली जेल ले जाया जाएगा। गिरफ्तारी से पहले, राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने विवादित वीडियो जारी करने का कारण बताया था। रिकॉर्ड के अनुसार राजा सिंह के खिलाफ 101 आपराधिक मामलों दर्ज हैं। जिनमे से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों के मामलों से जुड़े हैं।
राजा सिंह पहले भी अन्य धर्मों के खिलाफ भड़काऊ भाषण और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं। इसी साल जून में, सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए उन पर आपरधिक मामला दर्ज किया गया था। राजा सिंह ने सूफी संत और अजमेर शरीफ के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। फरवरी में राजा को उत्तर प्रदेश के वोटरों को धमकी देने के लिए भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के वोटरों से कहा था की अगर उन्होंने ने बीजेपी को वोट नहीं दिया तो उन्हें उसका भुगतान करना होगा।