बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Tech

Laptop-Smartphone Charging: फोन और लैपटॉप चार्ज करने में सालभर में कितनी बिजली खर्च होती है? जानिए क्या है सच

मोबाइल फोन की चार्जिंग में सालभर में करीब 3-4 यूनिट बिजली खर्च होती है, जबकि लैपटॉप लगभग 130-140 यूनिट बिजली की खपत करता है। वहीं टैबलेट की सालाना खपत 15-20 यूनिट के आसपास रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, चार्जर को बिना जरूरत प्लग में छोड़ने से होने वाले फैंटम लोड से बचने के लिए उसे इस्तेमाल के बाद बंद कर देना चाहिए।

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026
in Tech
Share on FacebookShare on Twitter

Electricity Consumption:स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इन डिवाइसेस को हर दिन चार्ज करना जरूरी होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें चार्ज करने में सालभर में कितनी बिजली खर्च होती है? अगर आपके घर में एक से ज्यादा गैजेट हैं, तो उनकी चार्जिंग का असर बिजली के बिल पर भी पड़ सकता है।

मोबाइल चार्ज करने में कितनी बिजली लगती है?

स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता कम होने के कारण इसकी बिजली खपत भी काफी कम होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोजाना एक बार चार्ज किए जाने पर एक स्मार्टफोन पूरे साल में लगभग 3 से 4 यूनिट बिजली खर्च करता है। भारत में बिजली की दर अलग-अलग राज्यों में 3 से 12 रुपये प्रति यूनिट तक हो सकती है। ऐसे में एक मोबाइल फोन को चार्ज करने का सालाना खर्च करीब 50 से 60 रुपये तक आता है।

RELATED NEWS

Cyber Security: क्या Laptop से फोन चार्ज करना होता है सेफ? जानिए इससे बढ़ सकता है वायरस का खतरा

Cyber Security: क्या Laptop से फोन चार्ज करना होता है सेफ? जानिए इससे बढ़ सकता है वायरस का खतरा

अगस्त 2, 2026
Laptop Charging

Tech Ki Khabar: Laptop की बैटरी लाइफ बचाना है तो न करें यह पांच गलती, जाने क्या हैं टिप्स…

मार्च 8, 2024

लैपटॉप करता है सबसे ज्यादा बिजली की खपत

मोबाइल की तुलना में लैपटॉप कहीं ज्यादा बिजली की खपत करता है। एक लैपटॉप को नियमित रूप से चार्ज करने पर सालभर में लगभग 130 से 140 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है। बिजली की दर के आधार पर इसका वार्षिक खर्च करीब 400 से 1,600 रुपये तक पहुंच सकता है। यही वजह है कि घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस में लैपटॉप चार्जिंग सबसे महंगी मानी जाती है।

टैबलेट की खपत कितनी होती है?

टैबलेट की बिजली खपत स्मार्टफोन और लैपटॉप के बीच होती है। एक टैबलेट को पूरे साल नियमित चार्ज करने पर करीब 15 से 20 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ती है। इसके हिसाब से सालाना चार्जिंग खर्च लगभग 500 रुपये तक हो सकता है।

चार्जर प्लग में छोड़ना पड़ सकता है भारी

अक्सर लोग डिवाइस चार्ज होने के बाद चार्जर को प्लग से नहीं निकालते। ऐसी स्थिति में भी चार्जर थोड़ी-बहुत बिजली खपत करता रहता है, जिसे फैंटम लोड कहा जाता है। हालांकि इसकी खपत कम होती है, लेकिन लंबे समय में यह बिजली बिल बढ़ा सकती है। इसलिए डिवाइस चार्ज होने के बाद चार्जर को स्विच ऑफ या प्लग से निकाल देना बेहतर होता है। इससे बिजली की बचत के साथ चार्जर की उम्र भी बढ़ती है।

Tags: Electricity ConsumptionLaptop ChargingSmartphone Charging
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Cyber Security: क्या Laptop से फोन चार्ज करना होता है सेफ? जानिए इससे बढ़ सकता है वायरस का खतरा

Cyber Security: क्या Laptop से फोन चार्ज करना होता है सेफ? जानिए इससे बढ़ सकता है वायरस का खतरा

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Cyber Security: ऑफिस, कॉलेज या सफर के दौरान कई लोग अपने स्मार्टफोन को लैपटॉप से चार्ज करते हैं। आमतौर पर...

Laptop Charging

Tech Ki Khabar: Laptop की बैटरी लाइफ बचाना है तो न करें यह पांच गलती, जाने क्या हैं टिप्स…

by Akhand Pratap Singh
मार्च 8, 2024

Tech Ki Khabar: अगर आप भी अपने Laptop की बैटरी लाइफ बेहतर करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों पर गौर...

Next Post
Online Farming Products: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेंगे खाद-बीज, किसानों के लिए राजस्थान सरकार की नई डिजिटल सुविधा

Online Farming Products: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेंगे खाद-बीज, किसानों के लिए राजस्थान सरकार की नई डिजिटल सुविधा

NZ vs Eng Test: तीसरे दिन कीवी गेंदबाजों का जलवा, रचिन रविंद्र ने संभाली दूसरी पारी, ऐतिहासिक सीरीज जीत के करीब

NZ vs Eng Test: तीसरे दिन कीवी गेंदबाजों का जलवा, रचिन रविंद्र ने संभाली दूसरी पारी, ऐतिहासिक सीरीज जीत के करीब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist