गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, रिलायंस ने दिखाई धमाकेदार तेजी!

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने रफ्तार भरी और बीएसई सेंसेक्स ने खुलते ही 400 अंकों की मजबूती दर्ज की। निफ्टी भी हरे निशान में कारोबार की शुरुआत करता दिखा। इस दौरान रिलायंस के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

by Gulshan
अप्रैल 28, 2025
in Latest News
Stock Market
Share on FacebookShare on Twitter

Stock Market : सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market India) ने जोरदार तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सेंसेक्स खुलते ही 400 अंकों की छलांग लगाकर आगे बढ़ा और कुछ ही पलों में 650 अंक तक उछलते हुए रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 60 अंकों की बढ़त के साथ खुला और जल्दी ही और मजबूती दिखाते हुए उच्च स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इस तेजी के माहौल में देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली और शुरुआती कारोबार में ही लगभग 3% तक चढ़ गए।

सेंसेक्स-निफ्टी ने दिखाई ताकत

बीएसई सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद स्तर 79,212.53 के मुकाबले छलांग लगाते हुए 79,343.63 पर शुरुआत की और फिर तेजी से बढ़ते हुए 79,668.58 के स्तर को छू लिया। दूसरी ओर, निफ्टी ने भी 24,039.35 से ऊपर उछलकर 24,070.25 पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही देर में 24,152.20 के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। बाजार खुलने के मात्र आधे घंटे के भीतर सेंसेक्स 650 अंक उछलकर 79,932 के पार पहुँच गया, वहीं निफ्टी भी लगभग 155 अंक चढ़कर 24,200 के करीब कारोबार करता दिखा।

RELATED NEWS

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना  टूटे स्टॉक्स

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना टूटे स्टॉक्स

अगस्त 25, 2026
शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

अगस्त 19, 2026

1321 शेयरों ने दिखाई मजबूती

बाजार खुलते ही 1321 कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में ट्रेड करते नजर आए, जबकि 1213 स्टॉक्स लाल निशान में खुले। 174 कंपनियों के शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डी लैब्स (Dr Reddy’s Labs), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) और ट्रेंट (Trent) के शेयरों में मजबूती दर्ज हुई। वहीं, श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance), एचसीएल टेक (HCL Tech), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और नेस्ले इंडिया (Nestle) के स्टॉक्स में गिरावट देखी गई।

रिलायंस का जलवा

शेयर बाजार में शुरुआती घंटों में अगर किसी स्टॉक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, तो वह था रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर। खुलते ही रिलायंस का स्टॉक लगभग 3% उछलकर 1339.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस जोरदार तेजी के चलते रिलायंस का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 18.13 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गया।

अन्य प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.80%), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank – 1.50%), और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI – 1.40%) ने भी दमदार प्रदर्शन किया। मिडकैप कंपनियों में मझगांव डॉक (Mazagon Dock – 5.08%), कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers – 3.75%), अजंता फार्मा (Ajanta Pharma – 2.90%) और ल्यूपिन (Lupin – 2.70%) के शेयर चमके। स्मॉलकैप शेयरों में बारबेक्यू नेशन (Barbeque Nation – 9.37%) और डीसीबी बैंक (DCB Bank – 7.10%) ने शानदार उछाल दर्ज की।

बीते शुक्रवार की गिरावट के बाद नई उम्मीद

पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखी गई थी। उस दिन बीएसई सेंसेक्स 588.90 अंक गिरकर 79,212.53 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 207.35 अंक लुढ़ककर 24,039.35 पर आ गया था। हालांकि, पूरे सप्ताह के दौरान बाजार ने कुल मिलाकर सकारात्मक प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें : सिंधु जल समझौता निलंबित पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर…

ग्लोबल ट्रेंड की बात करें तो एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) ने तेजी दिखाई और खुलते ही 80 अंकों तक उछला। जापान का निक्केई इंडेक्स (Nikkei) भी 233 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स (Hang Seng) मामूली गिरावट के साथ कमजोर प्रदर्शन करता दिखा।

Tags: stock market
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना  टूटे स्टॉक्स

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना टूटे स्टॉक्स

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Sugar Stocks Under Pressure: मंगलवार को चीनी कंपनियों के शेयरों में अचानक भारी बिकवाली देखने को मिली। बलरामपुर चीनी मिल्स,...

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। 19 अगस्त को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स...

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले निवेशकों की निगाहें पूरी तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Market in Pressure, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया...

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों के...

Next Post
Virat Anushka London shift reason

क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित कपल ने क्यों छोड़ा भारत ,कहां हुऐ शिफ्ट किसने किया खुलासा

मुंबई से श्रीनगर पहुंचे अभिनेता,किसने पहलगाम हमले पर जताया दुख, कहा “कश्मीर हमारा है”

मुंबई से श्रीनगर पहुंचे अभिनेता,किसने पहलगाम हमले पर जताया दुख, कहा "कश्मीर हमारा है"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In