शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

AI Outage: ChatGPT और Claude हुआ डाउन, यूजर्स परेशान, Grok और Gemini में भी दिक्कत की शिकायत

ChatGPT और Claude में अचानक आई तकनीकी दिक्कत से भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स परेशान हुए। कई लोग लॉगइन और पुरानी चैट खोल नहीं पाए। Grok और Gemini में भी समस्याओं की शिकायत सामने आई।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026
in टेक्नोलॉजी
Share on FacebookShare on Twitter

ChatGPT: पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT को इस्तेमाल करने में अचानक परेशानी शुरू हो गई। भारत समेत दुनिया के कईa हिस्सों में यूजर्स को OpenAI की सर्विस एक्सेस करने में दिक्कत आई। कई लोगों को लॉगइन करने की कोशिश पर “This chatgpt.com page can’t be found” जैसा मैसेज दिखाई दिया। इसके चलते ChatGPT पर काम करने वाले यूजर्स का जरूरी काम भी प्रभावित हुआ।

Claude पर भी संकट

ChatGPT के साथ Anthropic का AI चैटबॉट Claude भी अचानक काम करना बंद कर गया। यूजर्स न तो सामान्य तरीके से चैट कर पा रहे थे और न ही अपनी पुरानी बातचीत लोड कर पा रहे थे। दोनों प्रमुख AI प्लेटफॉर्म के एक साथ प्रभावित होने से सोशल मीडिया पर इस आउटेज को लेकर तेजी से चर्चा शुरू हो गई।

RELATED NEWS

AI in Banking Sector: AI का बढ़ता असर, बैंकिंग सेक्टर में बदलती तस्वीर, लाखों नौकरियां खतरे मे बैंक कर्मचारियों में मचा हड़कंप

AI in Banking Sector: AI का बढ़ता असर, बैंकिंग सेक्टर में बदलती तस्वीर, लाखों नौकरियां खतरे मे बैंक कर्मचारियों में मचा हड़कंप

जनवरी 3, 2026

Grok और Gemini की शिकायत

इस बीच कई यूजर्स ने X के AI चैटबॉट Grok को लेकर भी परेशानी की शिकायत की। कुछ लोगों ने Google Gemini में भी दिक्कत आने की बात कही। हालांकि अलग-अलग सर्विस में समस्या की प्रकृति एक जैसी थी या नहीं, इसे लेकर तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। लगातार कई AI प्लेटफॉर्म में परेशानी ने यूजर्स की चिंता बढ़ा दी।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

AI सर्विस ठप होने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया का रुख किया। सैकड़ों लोगों ने X पर अपनी परेशानी साझा की और कई यूजर्स ने मीम्स के जरिए प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद अब अगले एक घंटे उसे खुद ही सोचना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने कहा कि Claude और ChatGPT दोनों डाउन हैं और अब समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए।

ओवरलोड पर सवाल

ChatGPT और Claude के एक साथ प्रभावित होने के बाद कुछ यूजर्स ने इसके पीछे संभावित ट्रैफिक ओवरलोड की आशंका भी जताई। एक यूजर ने सवाल उठाया कि अगर Claude के डाउन होने के बाद बड़ी संख्या में लोग ChatGPT की तरफ गए होंगे, तो क्या अचानक बढ़े ट्रैफिक ने ChatGPT पर भी दबाव डाल दिया। हालांकि यह केवल यूजर्स की अटकल थी और इससे संबंधित किसी आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं हुई थी।

Down detector में उछाल

आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Down detector पर भी शिकायतों में तेजी देखी गई। सर्विस में समस्या बढ़ने के साथ रिपोर्ट की संख्या तेजी से ऊपर गई। शाम 8:06 बजे तक 428 रिपोर्ट दर्ज होने की बात सामने आई। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं लगातार बढ़ती रहीं। एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि ChatGPT और Claude के डाउन होने का मतलब है कि पूरी टेक इंडस्ट्री बिना किसी तय शेड्यूल के कॉफी ब्रेक पर चली गई है।

Tags: AI newsChatGPT Outage
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

AI in Banking Sector: AI का बढ़ता असर, बैंकिंग सेक्टर में बदलती तस्वीर, लाखों नौकरियां खतरे मे बैंक कर्मचारियों में मचा हड़कंप

AI in Banking Sector: AI का बढ़ता असर, बैंकिंग सेक्टर में बदलती तस्वीर, लाखों नौकरियां खतरे मे बैंक कर्मचारियों में मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जनवरी 3, 2026

AI in Banking Sector: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने हमारी जिंदगी को काफी हद तक आसान बना दिया है। ऑनलाइन...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist