Sunday, November 22, 2026 10:17 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » टेक्नोलॉजी » Google Layoffs 2025 : सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी गई, इस डिविजन पर गिरी गाज

Google Layoffs 2025 : सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी गई, इस डिविजन पर गिरी गाज

गूगल में करियर बनाने का सपना संजोने वालों के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों में शुमार गूगल ने एक बार फिर सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी मुख्य रूप से उन टीमों को प्रभावित करती है जो एंड्रॉयड, पिक्सल और क्रोम जैसे अहम प्रोजेक्ट्स पर कार्यरत थीं।

by Gulshan
12/04/2025
Google Layoffs 2025

Google Layoffs 2025 :  गूगल में काम करना लाखों-करोड़ों युवाओं का सपना होता है, लेकिन अब यह सपना भी असुरक्षित होता जा रहा है। टेक्नोलॉजी की दिग्गज और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार गूगल एक बार फिर छंटनी को लेकर सुर्खियों में है। कंपनी ने हाल ही में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब गूगल जैसी कंपनियों में भी स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं रही।

किन विभागों पर पड़ी गाज?

गूगल की यह छंटनी मुख्य रूप से उसके “प्लेटफॉर्म्स एंड डिवाइसेज़” डिविजन में की गई है, जिसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम, पिक्सल स्मार्टफोन और क्रोम ब्राउज़र जैसे लोकप्रिय उत्पादों पर काम करने वाली टीमें शामिल हैं। ‘द इंफॉर्मेशन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला कंपनी के आंतरिक कामकाज को बेहतर, सरल और कम खर्चीला बनाने की रणनीति के तहत लिया गया है।

गूगल ने पिछले वर्ष अपने प्लेटफॉर्म और डिवाइस डिविजनों को मिलाकर एक संयुक्त इकाई बनाई थी, ताकि कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावशाली बनाया जा सके। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब कुछ भूमिकाओं को समाप्त कर दिया गया है। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, “हम अपने काम को तेज़ और कुशल बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं, और इसी क्रम में कुछ पदों को हटाना पड़ा है।”

RELATED NEWS

No Content Available

हाइब्रिड वर्क मॉडल से नहीं थी संतुष्टि

गूगल ने जनवरी 2025 में अमेरिका में काम कर रही कुछ टीमों के लिए एक वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत वे कर्मचारी जो नई टीम संरचना में खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहे थे, या हाइब्रिड वर्क मॉडल से संतुष्ट नहीं थे, स्वेच्छा से कंपनी छोड़ सकते थे। हालांकि यह योजना केवल एंड्रॉयड, पिक्सल और क्रोम से जुड़ी टीमों तक ही सीमित थी। सर्च और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिविजन के कर्मचारियों को इससे बाहर रखा गया।

पहले भी हो चुकी हैं छंटनियां

यह पहली बार नहीं है जब गूगल ने इस तरह का कदम उठाया है। फरवरी 2025 में भी कंपनी ने अपनी क्लाउड यूनिट में कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी, हालांकि वह छंटनी सीमित स्तर की थी। वहीं, वर्ष 2023 में गूगल ने वैश्विक स्तर पर लगभग 6% कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था, जो एक बड़ी कटौती थी।

यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल में ले जा रहा था लड़का, सोनीपत की…

इन तमाम बदलावों के बावजूद गूगल में फिलहाल करीब 1.80 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि लगातार हो रही ये छंटनियां इस बात की ओर इशारा करती हैं कि बड़ी टेक कंपनियां खुद को लगातार बदलते डिजिटल परिवेश में और अधिक स्मार्ट, कुशल और लागत-केंद्रित बनाने में जुटी हुई हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति दिन में 3 बार बदलती है रूप, चमत्कार को देख जानिए क्या बोले अनुपम खेर

इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति दिन में 3 बार बदलती है रूप, चमत्कार को देख जानिए क्या बोले अनुपम खेर

Save Electricity: AC चले पर बिल आए कम, अपनाएं ये आसान तरीका जानिए इसको चलाने का स्मार्ट तरीका

Save Electricity: AC चले पर बिल आए कम, अपनाएं ये आसान तरीका जानिए इसको चलाने का स्मार्ट तरीका

Documents after Resignation : जब भी नौकरी बदले तो अपनी कंपनी से जरूर मांगे ये डॉक्यूमेंट, आगे बहुत आएगा काम

Documents after Resignation : जब भी नौकरी बदले तो अपनी कंपनी से जरूर मांगे ये डॉक्यूमेंट, आगे बहुत आएगा काम

POPULAR POST

 UP Weather Update:

UP Weather: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; अगले 4 दिन गिरेगा पारा

November 17, 2026
Bareilly News

Road Safety : बरेली में 10 महीने में 316 की एक्सीडेंट में मौत, किस उम्र के लोग ज्यादा बने हादसों का शिकार?

November 18, 2026
Delhi Pollution

School Update : दिल्ली-NCR के बच्चों को अब जाना होगा स्कूल, हाइब्रिड क्लास खत्म, लागू हुआ नया आदेश?

November 19, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Bus Stand : प्रयागराज में सरकारी बसों के सामने कौन चला रहा निजी बसों का खेल?

Bus Stand : प्रयागराज में सरकारी बसों के सामने कौन चला रहा निजी बसों का खेल?

November 17, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India