शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Technology News: अब AI की मदद से हो रहे नए नए स्कैम,छोटी सी ग़लती पड़ सकती है भारी

AI का इस्तेमाल कर स्कैमर्स लोगों को ठगने के नए तरीके निकाल रहे हैं। वॉइस क्लोनिंग, डीपफेक वीडियो और फेक जॉब पोस्टिंग जैसी ट्रिक्स से वे लोगों को जाल में फंसाते हैं। इनसे बचने के लिए संदिग्ध कॉल्स और ऑफर्स की जांच करें, तुरंत भरोसा न करें और सतर्क रहें।

by Sadaf Farooqui
जनवरी 20, 2025
in टेक्नोलॉजी

Technology News: आजकल का जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है। इसके फायदे तो बहुत हैं, लेकिन स्कैमर्स इसका गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगने में भी पीछे नहीं हैं। कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां स्कैमर्स ने AI का उपयोग कर लोगों को बड़ी चालाकी से चूना लगाया। ये लोग AI की मदद से ऐसा जाल बुनते हैं कि आम इंसान को समझ ही नहीं आता कि वो ठगी का शिकार हो रहा है। आज हम ऐसे ही कुछ AI से जुड़े स्कैम और उनसे बचने के तरीके जानेंगे।

वॉइस क्लोनिंग का खेल

वॉइस क्लोनिंग स्कैम में स्कैमर्स आपकी आवाज का सैंपल लेकर उसकी नकल तैयार कर लेते हैं। फिर ये लोग किसी इमरजेंसी का बहाना बनाकर फोन करते हैं। अक्सर एक्सीडेंट का बहाना देकर पैसों की मांग करते हैं।

RELATED NEWS

AI Voice Scam

AI Voice Romance Scam: आवाज बदलकर पहले प्यार की बातें की, फिर ठगे 7 लाख रुपये

जुलाई 2, 2024

डीपफेक वीडियो का धोखा

डीपफेक में AI की मदद से असली फोटो या वीडियो में बदलाव किया जाता है। इस टेक्नोलॉजी से स्कैमर्स किसी और का चेहरा किसी वीडियो में लगाकर आपको बेवकूफ बना सकते हैं। ये वीडियो इतने असली लगते हैं कि लोग फंस जाते हैं।

फेक जॉब पोस्टिंग

इस तरह के स्कैम में फर्जी नौकरी का झांसा दिया जाता है। कई बार स्कैमर्स AI वॉइस असिस्टेंट से आपका इंटरव्यू भी लेते हैं। इस दौरान वे आपकी पर्सनल डिटेल्स या पैसे मांगते हैं। नौकरी का लालच देकर वो आपका नुकसान कर सकते हैं।

स्कैम से बचाव के टिप्स

कोई भी फोन कॉल, वीडियो या ऑफर सच मानने से पहले उसकी जांच करें।

जल्दीबाजी में कोई फैसला न लें।

खुद को अपडेट रखें और नए स्कैम्स के बारे में जानकारी रखें।

Tags: AI scamsAI Voice Scam

Sadaf Farooqui

Related Posts

AI Voice Scam

AI Voice Romance Scam: आवाज बदलकर पहले प्यार की बातें की, फिर ठगे 7 लाख रुपये

by Mayank Yadav
जुलाई 2, 2024

AI Voice Scam: देश में साइबर ठगी के नए-नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई से...

Next Post
Sambhal News

रायसत्ती पुलिस चौकी में युवक की मौत पर बवाल, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे

Nigeria

Nigeria में हुआ भयानक टैंकर धमाका, मरने वालों की संख्या 86 के पार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In