Thursday, November 12, 2026 7:03 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » टेक्नोलॉजी » AI Data Centers: भारत में AI बुनियादी ढांचे को लेकर, ठाणे और विशाखापत्तनम में स्थानीय लोगों का बढ़ा विरोध

AI Data Centers: भारत में AI बुनियादी ढांचे को लेकर, ठाणे और विशाखापत्तनम में स्थानीय लोगों का बढ़ा विरोध

भारत में बड़े AI डेटा सेंटरों के विस्तार के बीच ठाणे और विशाखापत्तनम में स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। प्रदर्शनकारियों को पानी, बिजली, भूमि और पर्यावरण पर बढ़ते दबाव की चिंता है।

by Kirtika Tyagi
10/08/2026

India AI Data Center Protests: भारत को AI के क्षेत्र में वैश्विक ताकत बनाने की कोशिशों के बीच महाराष्ट्र के ठाणे और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बड़े डेटा सेंटरों का विरोध शुरू हो गया है। ठाणे में Amazon और विशाखापत्तनम में Google-Adani से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर स्थानीय निवासी और पर्यावरण कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिहायशी और आसपास के क्षेत्रों में ऐसे बड़े केंद्र बनने से पानी, बिजली और जमीन जैसे संसाधनों पर भारी दबाव पड़ सकता है। उनका कहना है कि वे तकनीक या AI के विरोध में नहीं हैं, लेकिन आबादी वाले इलाकों में इनके निर्माण से पहले स्थानीय लोगों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।

Amazon ने दिया जवाब

ठाणे में प्रस्तावित डेटा सेंटर बल्कुम और माजिवाड़ा क्षेत्र में करीब 53 से 58 एकड़ में फैला है। अभियान का नेतृत्व कर रहीं साधना प्रधान के मुताबिक, ठाणे की बड़ी आबादी पहले से टैंकर के पानी पर निर्भर है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि रिहायशी क्षेत्र में इतना बड़ा डेटा सेंटर क्यों बनाया जा रहा है। विरोध के बीच Amazon ने सफाई दी है कि ठाणे स्थित डेटा सेंटर में कूलिंग के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, भारत में उसके किसी डेटा सेंटर में कूलिंग के लिए पानी या स्थानीय पीने योग्य पानी का इस्तेमाल नहीं होता है। कंपनी ने यह भी बताया कि ठाणे केंद्र के लिए स्वीकृत जल आपूर्ति परमिट 0.01 एमएलडी है, जिसका उपयोग कर्मचारियों के पीने और शौचालय जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए किया जाएगा।

पानी बिजली की चिंता

स्थानीय लोगों की चिंता केवल पानी तक सीमित नहीं है। उन्हें बिजली की उपलब्धता और आपात स्थिति में डेटा सेंटर को मिलने वाली प्राथमिकता को लेकर भी आशंका है। निवासियों के मुताबिक, जब उन्हें पता चला कि डेटा सेंटरों को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखा गया है, तब यह चिंता और बढ़ गई कि पानी या बिजली की कमी के दौरान इन परियोजनाओं को प्राथमिकता मिल सकती है। दूसरी ओर, कंपनियों का कहना है कि वे आधुनिक एयर-कूलिंग तकनीक और निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का पालन करेंगी। उनका दावा है कि स्थानीय पीने के पानी और पर्यावरण पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

Visakhapatnam में भी विरोध

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में Google और Adani से जुड़ी प्रस्तावित हाइपरस्केल AI डेटा सेंटर परियोजना को लेकर भी नागरिक समूहों ने विरोध शुरू किया है। करीब 1 गीगावाट क्षमता वाले इस क्लस्टर को तीन अलग-अलग स्थानों पर विकसित करने की योजना बताई गई है। तारलुवाडा में लगभग 200 एकड़, अदावीवरम-मुदसारलोवा में 120 एकड़ और अनाकापल्ली जिले के रामबिल्ली में करीब 160 एकड़ जमीन इसके लिए प्रस्तावित है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां पानी और संसाधनों के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण तथा पर्यावरणीय मंजूरियों से जुड़े सवाल भी महत्वपूर्ण हैं। इसी विरोध के तहत 19 जुलाई को 100 से ज्यादा लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था।

सरकार का AI मिशन

इन विरोध प्रदर्शनों का समय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्र सरकार देश को AI और डिजिटल बुनियादी ढांचे का बड़ा केंद्र बनाने पर जोर दे रही है। फरवरी में आयोजित AI Impact Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक तकनीकी कंपनियों से भारत में डेटा रखने और देश में AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का आग्रह किया था। भारत ने 2022 में डेटा सेंटरों को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा दिया था। इस साल के केंद्रीय बजट में योग्य विदेशी क्लाउड सेवा प्रदाताओं के लिए 2047 तक कर छूट का भी ऐलान किया गया। कई राज्य निवेश आकर्षित करने के लिए अलग-अलग नीतियां और प्रोत्साहन दे रहे हैं। ऐसे में सरकार के AI विस्तार और स्थानीय स्तर पर संसाधनों को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती बन गया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Greater Noida: बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित

Greater Noida: बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित

Liver Health: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा जूस है सुब से असरदार, जानिए क्या है एक्सपर्ट एडवाइज़

Liver Health: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा जूस है सुब से असरदार, जानिए क्या है एक्सपर्ट एडवाइज़

Robot Company FIR: जयपुर में रोबोट कंपनी की गोपनीय तकनीक लीक करने पर चार के खिलाफ केस

Robot Company FIR: जयपुर में रोबोट कंपनी की गोपनीय तकनीक लीक करने पर चार के खिलाफ केस

POPULAR POST

BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

November 8, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Kacchi Dargah Bidupur Bridge

Bihar News : बिहार को मिलेगा गंगा पर नया सिक्सलेन पुल,PM मोदी करेंगे उद्घाटन ; पटना से वैशाली पहुंचने में कितना लगेगा समय?

November 9, 2026
Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026
Bhai Dooj Wishes 2026

Bhai Dooj 2026 :भाई दूज पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते को बताया प्रेम और विश्वास का प्रतीक

November 10, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026

LATEST

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

November 12, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India