शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

भारत की पहली Hyperloop Train चलाने की तैयारी शुरू, Delhi से Jaipur तय होगा घंटों का सफर मिनटो में

भारत में पहली हाइपरलूप ट्रेन की शुरुआत होने वाली है, जो 1100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे दिल्ली से जयपुर की यात्रा सिर्फ 30 मिनट में पूरी होगी। आईआईटी मद्रास और रेल मंत्रालय मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2025
in टेक्नोलॉजी
Hyperloop train India
Share on FacebookShare on Twitter

Hyperloop train अब वह दिन दूर नहीं जब आप केवल 30 मिनट में दिल्ली से जयपुर का सफर पूरा कर पाएंगे। भारत में हाई-स्पीड हाइपरलूप ट्रेनों के चलने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यह ट्रेनें 1100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। आईआईटी मद्रास ने रेल मंत्रालय की मदद से भारत में हाइपरलूप ट्रैक तैयार किया है, जिसमें 422 मीटर का एक टेस्ट ट्रैक भी शामिल है। शुरुआत में यह ट्रेन 350 किमी की दूरी सिर्फ 30 मिनट में तय करेगी, जिससे दिल्ली से जयपुर और हरिद्वार जैसी जगहों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार

भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसका वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए इस वीडियो में 422 मीटर लंबे इस टेस्ट ट्रैक को दिखाया गया है। आईआईटी मद्रास ने इस हाई-टेक प्रोजेक्ट में प्रमुख भूमिका निभाई है, जिससे भारत अब हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

RELATED NEWS

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

अगस्त 19, 2026
Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026

क्या है हाइपरलूप ट्रैक

हाइपरलूप एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें ट्रेन को एक विशेष वैक्यूम ट्यूब के अंदर चलाया जाता है। इस तकनीक में ट्रेन को हवा में तैरने वाली कैप्सूल की तरह डिजाइन किया जाता है, जिससे घर्षण और हवा का दबाव नहीं पड़ता। यह पूरी प्रक्रिया चुंबकीय शक्ति के जरिए संचालित होती है, जिससे ट्रेन 1100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस नई तकनीक से भविष्य में यात्रा का तरीका पूरी तरह बदलने की संभावना है।

बुलेट ट्रेन से भी तेज होगी हाइपरलूप

भारत में प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 450 किमी प्रति घंटा होगी, जबकि हाइपरलूप ट्रेन 1100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही भारत में हाई-स्पीड हाइपरलूप ट्रांसपोर्ट शुरू किया जाएगा। दुनिया के कई देशों में पहले से ही हाइपरलूप ट्रैक पर काम किया जा रहा है। यूरोप में सबसे लंबा हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार किया जा चुका है और 2050 तक वहां 10,000 किमी लंबा हाइपरलूप नेटवर्क बनने की योजना है।

दिल्ली से जयपुर सिर्फ 30 मिनट में

हाइपरलूप की यह टेक्नोलॉजी सफर को बेहद आसान बना देगी। नवंबर 2020 में अमेरिका के लास वेगास में पहला हाइपरलूप टेस्ट सफलतापूर्वक किया गया था, जिसमें 500 मीटर के ट्रैक पर एक पॉड दौड़ाई गई थी। भारत में भी शुरुआत में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा, जिसे बाद में 600 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने की योजना है।

अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो आने वाले समय में भारत में परिवहन का पूरा तरीका बदल जाएगा। हाइपरलूप ट्रेनों के जरिए लोग बड़े शहरों के बीच बेहद कम समय में यात्रा कर सकेंगे, जिससे यातायात में क्रांति आ सकती है।

Tags: Hyperloop IndiaIndian Railways
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

Next Post
gold toilet theft

International news : पांच मिनट में इतने मिलियन पाउंड के सोने का शौचालय हुआ चोरी,ब्रिटेन का अनोखा मामला, मुकदमा शुरू

Shashi Tharoor Piyush Goyal meeting

Shashi Tharoor और Piyush Goyal की मुलाकात,राजनीतिक चर्चा या संयोग? क्या इस कांग्रेसी को बीजेपी से मिलेगी संजीवनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist