Sunday, June 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Samsung Galaxy A56: दमदार परफॉर्मेंस, Stylish Look और AI फीचर्स… सैमसंग ने मचाया बवाल

Samsung Galaxy A56 एक शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो बेहतरीन डिजाइन, दमदार डिस्प्ले, अच्छी बैटरी लाइफ और AI फीचर्स के साथ आता है। हालांकि, चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा।Samsung का यह एक बढ़िया ऑप्शन है।

by SYED BUSHRA
March 11, 2025
in टेक्नोलॉजी
Samsung Galaxy A56 review
Share on FacebookShare on Twitter

Samsung Galaxy A56 review : सैमसंग ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 लॉन्च किए हैं। नए स्मार्टफोन्स को ‘Awesome Intelligence’ टैगलाइन के साथ पेश किया गया है। खासकर Galaxy A56 में कई अपग्रेड देखने को मिलते हैं, जो इसे पिछले मॉडल A55 से बेहतर बनाते हैं। हमने इस फोन को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया और अब आपको बताएंगे कि इसका डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी कैसा है। क्या ये फोन अपनी कीमत के हिसाब से सही साबित होता है? आइए जानते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy A56 का डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लगता है। यह अब थोड़ा स्लिम और बॉक्सी हो गया है, जिससे इसकी लुक और बेहतर हो गई है। इसके साइड में एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूत बनाता है। फोन का कैमरा एक सिंगल वर्टिकल ब्लॉक में दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश भी शामिल है।

RELATED NEWS

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

May 20, 2026
Tech News

भारत का पहला टचस्क्रीन फोन 15 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ क्या आप जानते हैं नाम?

November 19, 2025

फोन की थिकनेस पहले से कम हो गई है और यह हाथ में पकड़ने में ज्यादा आरामदायक लगता है। IP67 रेटिंग और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ इसे और ज्यादा मजबूत बनाते हैं। हालांकि, फ्लैट जगह पर रखने पर यह हल्का सा हिलता है, जो इसके फ्लोटिंग कैमरा डिजाइन की वजह से होता है।

डिस्प्ले की बात करें तो, 6.7-इंच का FHD+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन की क्वालिटी शानदार है और तेज धूप में भी अच्छे से विजिबल रहती है।

परफॉर्मेंस

Galaxy A56 में Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है, जिसका Antutu स्कोर करीब 9 लाख आता है। यह हैवी टास्किंग में भी शानदार परफॉर्म करता है। हमने इसे कई दिनों तक इस्तेमाल किया और यह एकदम स्मूथ चला।

गेमिंग के लिए यह फोन अच्छा है, लेकिन अगर आपका फोकस सिर्फ गेमिंग पर है, तो इससे बेहतर प्रोसेसर वाले फोन भी इस रेंज में उपलब्ध हैं।

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

फोन Android 15 बेस्ड One UI 7.0 पर काम करता है। कंपनी ने 6 साल तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है। इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं, जैसे- सर्कल टू सर्च, ऑब्जेक्ट इरेजर, बेस्ट फेस, एडिट सजेशन और माई फिल्टर और ऑटो ट्रिम। ये फीचर्स आमतौर पर सिर्फ सैमसंग के फ्लैगशिप फोन्स में मिलते हैं। अगर कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा। दिन की रोशनी में तस्वीरें शानदार आती हैं। HDR परफॉर्मेंस अच्छी है, और लो-लाइट में भी फोन काफी अच्छी डिटेल्स कैप्चर करता है। 12MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए अच्छा है और 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज में एक दिन तक आसानी से चल जाती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, लेकिन चार्जर बॉक्स में नहीं मिलता। इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे।

कीमत और वेरिएंट

Galaxy A56 की कीमत इस प्रकार है:

8GB + 128GB – ₹41,999

8GB + 256GB – ₹44,999

12GB + 256GB – ₹47,999

क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?

अगर आप Samsung का भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं, जो मल्टीमीडिया, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स में अच्छा हो, तो Galaxy A56 एक बेहतरीन ऑप्शन है।अगर आप हाई-एंड गेमिंग के लिए फोन खरीद रहे हैं, तो दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं।

Tags: smartphone reviewTECH NEWS
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Technology की दुनिया में Apple के आगामी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर चर्चाएं तेज़ हो...

Tech News

भारत का पहला टचस्क्रीन फोन 15 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ क्या आप जानते हैं नाम?

by Virend Negi
November 19, 2025

Tech News: भारत में नोकिया का ऐतिहासिक टचस्क्रीन मोबाइल फ़ोन एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में, नोकिया ने—ऐप्पल, गूगल या...

Samsung के तीन नए 5G स्मार्टफोन, क्या iPhone 17 सीरीज से भी स्लिम होंगे? जाने डिटेल

Samsung के तीन नए 5G स्मार्टफोन, क्या iPhone 17 सीरीज से भी स्लिम होंगे? जाने डिटेल

by Virend Negi
November 18, 2025

Tech News: Samsung के तीन पतले और हलके 5G फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं, लेकिन यह अभी तक...

Lava Agni 4

Lava Agni 4 को घर पर कैसे ऑर्डर करें? जानिए शानदार नई स्कीम का राज!

by Virend Negi
November 18, 2025

Lava Agni 4: स्मार्टफोन जगत में अगले बड़े बदलाव के लिए तैयार हो जाइए! लावा भारत में 20 नवंबर, 2025...

Tech News

20 अगस्त को गूगल मचाएगा धमाल! Pixel 10 सीरीज़ समेत ये बड़ी चीजें होंगी लॉन्च 

by Gulshan
August 18, 2025

Tech News : गूगल का साल का सबसे अहम हार्डवेयर इवेंट 'Made By Google' अब बस कुछ ही दिनों की...

Next Post
Indusind Bank

IndusInd Bank के शेयर में बड़ी गिरावट! निवेशकों को तगड़ा झटका, सामने आई वजह...

Amla tree benefits in vastu

Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक घर में लगा लें ये पेड़, छू मंतर हो जाएगी आपकी सारी परेशानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist