Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Vacancies: टाटा मोटर्स और पीजीआई में काम करने का सुनहरा मौक़ा, कंपनी ने निकली कई पदों पर नौकरियाँ

टाटा मोटर्स 400 आईटीआई छात्रों को छह महीने की अप्रेंटिसशिप देगी, जिसमें 14,500 रुपये वेतन मिलेगा। वहीं, संजय गांधी पीजीआई में 23 विभागों में भर्ती के लिए 28 फरवरी को वॉक-इन इंटरव्यू होंगे।

by Sadaf Farooqui
February 27, 2025
in टेक्नोलॉजी
Share on FacebookShare on Twitter

Vacancies: टाटा मोटर्स आईटीआई पास युवाओं को अप्रेंटिसशिप का मौका दे रही है। इसके तहत हर महीने 14,500 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से कैंटीन और आने-जाने की सुविधा भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया 28 फरवरी को अलीगंज राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से होगी।

400 युवाओं को मिलेगा छह महीने का प्रशिक्षण

टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में 400 युवाओं को छह महीने की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। इस दौरान उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की तकनीक के साथ ही वाहन के विभिन्न पार्ट्स और अन्य जरूरी कामों की जानकारी दी जाएगी। सरकारी और निजी आईटीआई से कोर्स पूरा करने वाले छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह प्रशिक्षण युवाओं को न केवल नौकरी के लिए तैयार करेगा, बल्कि स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम हाईस्कूल और आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक की उम्र 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में मेडिकल टेस्ट, दस्तावेजों की जांच और साक्षात्कार शामिल होगा।

 

पीजीआई में 23 विभागों में भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू 28 फरवरी को

89 दिनों के लिए जूनियर और सीनियर रेजिडेंट की भर्तीसंजय गांधी पीजीआई में जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह नियुक्ति 89 दिनों के लिए होगी और साक्षात्कार 28 फरवरी को होंगे।

 

संस्थान के निर्देशानुसार, साक्षात्कार टेलीमेडिसिन स्कूल के भूतल पर होंगे। विभिन्न विभागों में कुल 50 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

जूनियर रेजिडेंट के लिए उपलब्ध पद

क्लीनिकल हेमेटोलॉजी – 3

क्रिटिकल केयर मेडिसिन – 7

सीवीटीएस – 2

फॉरेंसिक मेडिसिन – 1

लैब मेडिसिन – 3

ऑब्स एंड गाइनी – 2

ऑर्थोपेडिक्स – 2

न्यूरोसर्जरी – 5

पैथोलॉजी – 3

पीडियाट्रिक सर्जरी – 2

ट्रॉमा सर्जरी – 6

रेडियोडायग्नोसिस – 16

ये भी पढ़ें:-Cyber Scam: कितने प्रतिशत एंड्राइड फ़ोन ही हैं अब सेफ़ ? DSCI ने किया चौंकाने वाला ख़ुलासा

सीनियर रेजिडेंट के लिए उपलब्ध पद:

इमरजेंसी मेडिसिन – 4

हेपेटोलॉजी – 2

मेडिकल ऑन्कोलॉजी – 2

इसके अलावा, मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट के लिए भी एक पद पर भर्ती होगी। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप और पीजीआई में वॉक-इन इंटरव्यू दोनों ही युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर हैं। टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप से आईटीआई पास युवाओं को नए स्किल्स सीखने और रोजगार पाने का मौका मिलेगा, वहीं पीजीआई में भर्ती चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है।

Tags: PGI recruitmentTata Motors apprenticeshipwalk-in interview
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Uttar Pradesh: अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में भ्रूण जाँच का मामला आया सामने, इतने पैसों में हो रहा ये काम

Uttar Pradesh: अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में भ्रूण जाँच का मामला आया सामने, इतने पैसों में हो रहा ये काम

Jio Postpaid Plan

सिर्फ 749 रुपए में पाएं 2 साल का Amazon Prime, जानें इस सस्ते प्लान के शानदार फायदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist