दुनिया में आज 800 करोड़वें बच्चे का जन्म हो गया है। जनसंख्या की रियल टाइम ट्रैक करने वाली साइट के अनुसार, 15 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर इस बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्चे के जन्म के साथ ही दुनिया की आबादी अब 800 करोड़ पहुँच चूकी है।
आबादी में बढ़ोतरी के इस आंकड़े ने चौका दिया
UN Report on Population में भी अनुमान लगा कर यह माना था की दुनिया की आबादी 15 नवंबर 2022 तक 800 करोड़ हो जाएगी। आबादी में बढ़ोतरी के इस आंकड़े ने सबको चौका दिया है, कि दुनिया की आबादी में पिछले 24 साल में ही 200 करोड़ की बढ़ोतरी हो गई है।1998 में आबादी 600 करोड़ थी, और 2010 में 700 करोड़ हो गई थी। 2022 में आबादी में फिर 100 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।
2030 तक आबादी 850 करोड़ तक पहुंच
सिर्फ 12 साल में धरती पर इंसानों की संख्या 700 करोड़ से 800 करोड़ हो गई है। UN के मुताबिक, 2030 तक आबादी 850 करोड़ तक पहुंच सकती है। UN की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक आबादी का आधे से ज्यादा हिस्सा सिर्फ इन आठ देशों में होगा जो भारत, पाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, कांगो, नाइजीरिया, तंजानिया और इथियोपिया हैं। ईसा के जन्म के समय दुनिया की आबादी 20 करोड़ थी और 1800 साल लग गए 100 करोड़ तक पहुँचने में। 200 करोड़ तक पहुँचने में सिर्फ 130 साल लगे थे।