रायबरेली। देश में आए दिन खाकी किसी ना किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहती है। कभी खाकी पर दाग लगता तो कभी खाकी के सिर ताज सझता है। अब रायबरेली की खाकी अपने कारनामो को लेकर सुर्खिया बटोरती नजर आई है।
दरअसल महिला थाना प्रभारी होने के बावजूद भी किशोरी से छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले में भी पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा नहीं लिख गया। जिसने खाकी की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
यह मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय सामने आया जब एक पिता अपनी पुत्री के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में कई दिन गुजरने के बाद भी थाने में मुकदमा नही लिखा गया। जबकि थाने का प्रभार एक महिला अधिकारी के हाथ में हो। परेशान पीड़ित न्याय की उम्मीद में आज एसपी से न्याय की आस लगाकर बड़े साहब की चौखट पर पहुंचा।
दरअसल जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र की निवासी एक किशोरी के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की। जबकि इस दौरान किशोरी की मां घर में मौजूद थी। लेकिन वो पैरालाइस है। वहीं किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पिता के घर पहुचने पर उन्होंने इसकी शिकायत मिल एरिया थाने में की लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद भी उनकी शिकायत पर किसी भी तरह की कार्यवाही नही हुई तो आज वो न्याय की आस में बड़े साहब के पास पहुचे जंहा उन्हें जांच के बाद दोषी पर कार्यवाही का भरोसा मिला।