LPG Gas Cylinder Price Hike: जैसा की आज 1 अप्रैल दिन शुक्रवार को नए वित्त वर्ष की शरुवात हो चुकी है। इसी के साथ आम आदमी को बड़ा झटका भी लगा है। ने साल शुरू होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तो वहीँ दूसरी तरफ सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी सिलिंडर को भी महंगे कर दिए है। शुक्रवार को इसके नए रेट्स जारी कर दिए गए है। बता दें की एलपीजी गैस की कीमतों में 250 रुपए की वृद्धि की गई है।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में नहीं हुआ कोई खास बदलाव
बढ़ते दामों को लेकर एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीँ कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि, 22 मार्च 2022 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी जबकि कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था। इस महंगाई के बढ़ते अब रेस्टोरेंट और होटल में खाना खाने से दिक्कत होगी। आम आदमी को इस महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 अप्रैल 2022 2253 2351 2205 2406
22 मार्च 2022 2003 2087 1954.50 2137.50
1 मार्च, 2022 2012 2095 1963 2145.50
1 फरवरी, 2022 1907 1987 1857 2040
1 जनवरी, 2022 1998.50 2076 1948.50 2131
जानिए किन राज्यों में एलपीजी गैस सिलिंडर हुए महंगे और क्या है दाम
अब 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को दिल्ली में रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, कोलकाता में अब 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं चेन्नई में अब 2138 रुपये के बजाय 2406 रुपये देने पड़ेंगे। बता दें कि, 1 मार्च को दिल्ली में 2012 रुपये में रीफिल हो रहा था वहीं 22 मार्च को घटकर 2003 रुपये पर आ गया था।
दिल्ली समेत अन्य राज्यों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत 987.50 रुपए पटना में 1039.50 रुपए है।
(वंशिका सिंह)