जंग का अखाड़ा बना गांव, दो पक्षों में जमकर हुई हाथापाई, लाइव घटना कैमरे में कैद

खबर अलीगढ़ से है, जहां गांव जंग का अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। गांव में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई और धीरे-धीरे लड़ाई बढ़ती गई। जमकर चले लाठी-डंडे, ईट पत्थर, दोनों ही पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पुलिस ने मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दो पक्षों के बीच हुई जंग

गांव में दो पक्षों के बीच हुई जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मारपीट का लाइव वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, इगलास थाना इलाके के कजरौट गांव का मामला है।

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गांव कजरौट थाना इगलास से दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आनन-फानन में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शेष वैधानिक कार्रवाई प्रचलित की जा रही है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

Exit mobile version