Moto X30 Pro: टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत जल्द सभी स्मार्टफोन को टक्कर देने आ रहा है Moto X30 Pro, जिसको चीनी मार्केट में 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आपको इस फोन में देखने को मिल जाएगा। यह जानकारी कंपनी द्वारा दी गई है, ऐसे में यह एक दमदार फीचर बनकर उभर सकता है। इसके अलावा फोन के प्रोसेसर की बात करें तो Moto X30 Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 125W GaN फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यहां पर इसका मॉडल नंबर XT2241-1 है। यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करेगा। साथ ही इसमें 12 जीबी की रैम दी जा सकती है।
Weibo पोस्ट के जरिए Motorola ने कंफर्म किया है कि फोन में 200 मेगापिक्सल का पहला फोन होगा। साथ ही कंपनी ने Moto X30 Pro की फोकल लेंथ की जानकारी भी दी है। इसमें जो सेंसर्स दिए जाएंगे उनकी फोकल लेंथ 35mm, 50mm और 85mm होगी। 85mm लेंस को लेकर कहा जा रहा है कि इससे बढ़िया क्लोज-अप पोट्रेट शॉट्स लिए जा सकेंगे। वहीं, 50mm लेंस बेहतर स्टैंडर्ड व्यूइंग एंगल पर काम करेंगे। 35mm लेंस की बात करें तो यह क्लोजेस्ट व्यूइंग एंगल पर काम करेंगे।
बता दें कि Moto X30 Pro को कुछ ही समय पहले Geekbench पर लिस्ट किया गया था। यहां पर यह संकेत दिया गया था कि यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करेगा। साथ ही 12 जीबी रैम इस फोन में आपको देखने को मिल सकती है।
Moto X30 Pro के संभावित फीचर्स
इस फोन में 5000 MAH की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। Moto का अपकमिंग स्मार्टफोन Moto X30 Pro दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। वहीं, दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।