नई दिल्ली:12वीं फेल फिल्म से बुलंदियों को छूने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की लाइफ में एक बार फिर से खुशियों की बहार आ गई है। दरअसल विक्रांत मैसी हाल ही में एक बेटे के पिता बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने सभी फैंस को दी है।
विक्रांत (Vikrant Massey) की पत्नी शीतल ठाकुर ने एक बेटे को जन्म दिया है। पिता बनने की ख़बर विक्रांत ने अपने सभी चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। अपने इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा है, अब हम भी एक परिवार है। हम अपनी दुनिया में अपने बेटे का स्वागत कर रहे हैं और इस ख़बर की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। आपका विक्रांत।
इस पोस्ट के बाद विक्रांत मैसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाइयों का तांता सा लग गया है। उनके फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज ने भी विक्रांत और शीतल को बधाई दी है। आपको बता दें, कुछ सालों तक शीतल को डेट करने के बाद विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने फरवरी साल 2022 में शीतल से शादी कर ली थी। 24 सितंबर साल 2023 को विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि शीतल प्रेग्नेंट हैं।
ये भी पढ़ें :- कास्टिंग काउच पर Ankita Lokhande ने किया चौंका देने वाला खुलासा, कहा 19 साल की उम्र में मेरे साथ…
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। बाद में वह धीरे-धीरे फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल करने लगे। विक्रांत को असली पहचान वेब सीरीज मिर्जापुर से मिली। इसमें विक्रांत के काम की भी काफी सराहना हुई थी। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में विक्रांत मैसी को फिल्म 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देने की भी घोषणा की गई। फिल्म 12वीं फेल IPS अधिकारी मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित है। विक्रांत जल्द ही एकता कपूर की द साबरमती रिपोर्ट में भी अभिनय करते हुए नज़र आने वाले हैं।