इंडिया में शादियों का सीजन चालू हो गया है। हर दिन लाखों शादियां हो रही है और हर जगह धूम मची हुई है। ऐसे में भारतीय कल्चर के हिसाब से दुल्हन का चूड़ा बहुत खास होता है और हर लड़की का भी सपना भी होता है कि उसके हाथों में बेस्ट चूड़ा हो। लेकिन मार्केट में काफी डिजाइन के चूड़े मौजूद है। ऐसे में हम लड़कियों की इस परेशानी को खत्म करने के लिए बेस्ट डिजाइन के चूड़े लेकर आए है जो ट्रेंड में भी चल रहे है और आपको भी खूब पसंद आएगें। यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन के चूड़े।
हैवी डिजाइन का चूड़े
अगर आपको अपनी शादी के लिए हैवी डिजाइन का चूड़ा चाहिए तो यह डिजाइन काफी परफेक्ट है। यह डिजाइन बेहद यूनिक है जो आपके इस स्पेशल डे को खास बनाने में हेल्प करेगा। इस चूडे की खासियत इसका कड़ा है जो बेहतरीन डिजाइन का है। इस चूड़े को आपके हाथों में देख रिश्तेदार खूब तरीफे करेगें।
रजवाड़ी चूड़ा
रजवाड़ी चूड़ा शादी के महीने में खूब सेल होता है। इस चूड़े की डिमांड मार्केट में बहुत है, हर लड़की को यह चूड़ा बहुत पसंद आता है। अगर आप इस तरह के चूड़ा पहनते हो तो यह आपकी शादी में लोगों को ध्यान आकर्षित करेगा। रजवाड़ी चूड़े ट्रेंड में भी चल रहे है।
यह भी पढ़े:- ये यूनिक मेहंदी डिजाइन छठ पूजा को कर देगा खास, देखिए अब तक के बेस्ट मेहंदी डिजाइन
लाइट पिंक का चूड़ा
इस चूड़े डिजाइन को तो आप अच्छी तरह जानते ही होगें। हर अभिनेत्री ने अपनी शादी में यह ही चूड़ा पहन रही है। परिणीति चोपड़ा हो या फिर कियारा अडवाणी इन सब ने इस चूड़े को कैरी किया था और उनके इसी चूड़े ने उन्हें और भी खास बनाया। यह चूड़ा डिजाइन ट्रेंड में पहले नंबर में चल रहा है।
नाम और फोटो वाला चूड़ा
हर दुल्हन मेहंदी में दुल्हे का चेहरा बना रही है जो कि खूब चल रहा है। वहीं कुछ दुल्हन चूड़े में भी अपने दुल्हे का नाम और फोटो लगा रही है जो काफी खूबसूरत लग रहा है। ऐसे डिजाइन के चूड़े आपकी हाथों की सुदंरती को दो गुना बढ़ा देगा। इस डिजाइन का चूड़ा लेटेस्ट डिजाइन में से एक है।