नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को एक चुलबुला और फन लविंग एक्टर कहा जाता है। साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने वाला ये स्टार आगे चलकर इतना फेमस हो जाएगा ये कोई नहीं जानता था। अपनी पहली ही फिल्म में सफलता का स्वाद चखने वाले रणवीर सिंह ने इसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी लेकिन 25 जनवरी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत से इस एक्टर ने अपने अभिनय का लौहा हर किसी से मनवाया।
खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस कदर निभाया, जिसके बाद फिल्म देखने वाले हर श्ख्स ने उनकी तारीफ की थी। कहा तो ये भी जाता है कि अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते-निभाते वे इस हद तक डूब गए थे कि बाद में उन्हें मनोचिकित्सक के पास जाकर इलाज भी कराना पड़ा था। फिल्म पूरी होने के बाद भी वो इस किरदार को जीने लगे थे। खैर ये तो हुई उनके उभरते हुए करियर की बात लेकिन वो कहते हैं ना हर किसी की लाइफ में एक डाउन फॉल जरूर आता है और न चाहते हुए भी कोई न कोई की गई गलती हमें ऊंचाइयों से नीचे ले आती है।
ऐसा ही कुछ रणवीर सिंह के साथ भी देखने को मिला। पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराना रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को काफी महंगा पड़ा। यहां तक इस तरह को फोटोशूट कराने के बाद उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR तक दर्ज हो गई थी। इतना ही नहीं इसका असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ता दिखा। इस फोटोशूट के बाद उनकी आई कई फिल्में एवरेज रही या फिर फ्लॉप साबित हुई। खैर छोड़िए इस बारे में फिर कभी बात करेंगे।
Johny Sins And Ranveer Singh Collab 😂😂😂pic.twitter.com/Q12PAcIzB2
— Thing (@86of63) February 12, 2024
अब आपको बताते हैं एक बार फिर से क्यों रणवीर सिंह चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और पॉर्न फिल्मों में काम करने वाले मशहूर एक्टर जॉनी सिन्स का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहली बार रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स को एक साथ एक्टिंग करते हुए देखा जा रहा है। आखिर ऐसी क्या नौबत आन पड़ी की रणवीर को पॉर्न फिल्मों के नायक जॉनी सिन्स के साथ काम करना पड़ा। इस बात को हर कोई जानना चाहता है, तो चलिए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई।
दरअसल, देश के नंबर 1 सेक्सुअल हेल्थ एंड वेलनेस ब्रांड, बोल्ड केयर ने अपने खास अभियान #TakeBoldCareOfHer के लॉन्च की घोषणा की है, जिसमें रणवीर सिंह उनके साथ को-फाउंडर के तौर पर शामिल हुए है। इस ड्रामाटिक वीडियो के अंत में रणवीर सिंह पुरुषों की बेडरूम समस्याओं के बारे में बताते हुए नज़र आ रहे हैं।
इस अभियान को डेली सोप की थीम के जैसा बनाया गया है। मशहूर इंटरनेट पर्सनालिटी जॉनी सिन्स पहली बार किसी भारतीय ब्रांड के लिए एडवरटाइजमेंट करते नज़र आए हैं। तन्मय भट्ट, देवैया बोपन्ना और उनकी टीम ने इस एडवरटाइजमेंट को लिखा है और इसे अयप्पा केएम ने डायरेक्ट किया है।
इस मद्दे पर बात करना कुछ लोगों को सही लगा है तो वहीं कुछ इससे नाराज भी हुए हैं। टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने रणवीर सिंह को निशाने पर लेते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। बोल्ड केयर के इस ऐड पर रश्मि देसाई ने कहा, ये ऐड अपमानजनक और चेहरे पर एक तमाचे जैसा महसूस हुआ है।
ये भी पढ़ें :- भारत के इस सिंगर को पछाड़ कर Taylor Swift ने मारी बाजी
मैंने अपना काम रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया है और फिर टीवी इंडस्ट्री में काम करना स्टार्ट किया। लोग इसे छोटी स्क्रीन कहते हैं। जहां नॉर्मल लोग न्यूज, क्रिकेट और तमाम बॉलीवुड फिल्मों के अलावा बहुत कुछ देखते हैं। इस रील को देखने के बाद, जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा कि ये पूरी टीवी इंडस्ट्री और इसमें काम करने वाले लोगों का अपमान है।