नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दायर याचिका में उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति से कोर्ट ने इनकार कर दिया था।
31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार हुए थे मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन मामले में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री को मनी लॉड्रिंग के एक मामले में 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वो रांची में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
विधान सभा में भाग लेने संबंधित मामला
गौरतलब है कि ईडी द्वारा गिरफ़्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने 23 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च को खत्म हुए विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने देने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अनुमति मांगी थी। जिसे झारखंड हाई कोर्ट ने 28 फरवरी को उनकी याचिका खारिज कर दी। उनसे पहले रांची की एक विशेष अदालत ने भी मामले को लेकर 22 फरवरी को पूर्व मुख्य मंत्री को विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति देने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें : धोनी की आतिशबाजी के वावजूद हारी सीएसके, फिर भी स्टेडियम में जश्न
कोर्ट द्वारा सदन में भाग लेने की मिली थी अनुमति
इससे पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद, चंपई सोरेन के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद सदन में विश्वास मत के दौरान हाई कोर्ट ने उन्हें सदन ममें पेश होने इजाजत दी थी।