रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

पिता बनने के अंधविश्वास में निगला जिंदा चूजा, सांस नली में फंसने से चली गई जान, डॉक्टरों ने इस हालत में निकाला चूजा

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद डॉक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम किया, तो उसके गले से एक चूजा मिला। यह चूजा युवक की सांस नली और भोजन नली में फंसा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने संतान पाने की इच्छाओं के कारण जिंदा चूजा निगला था।

by Gulshan
दिसम्बर 17, 2024
in TOP NEWS, छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Share on FacebookShare on Twitter

Chhattisgarh News : सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो में एक युवक ने मुर्गी का जिंदा चूजा निगल लिया। चूजा उसकी सांस नली और खाने की नली में फंस गया, जिसके कारण दम घुटने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान चूजा गले के पास से बाहर निकला। युवक निसंतान था।

संतान की इच्छा में जादू-टोना के प्रभाव में आकर युवक द्वारा चूजा निगलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो के निवासी 35 वर्षीय आनंद यादव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED NEWS

Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कहर, मुठभेड़ में 26 ढेर, 1 जवान शहीद

मई 21, 2025
Chhattisgarh News

OLX-OYO पर फ्लैट का विज्ञापन, रोज़ 500 किराया…रेलवे कर्मचारी का साइड बिज़नेस देख उड़ गए अधिकारियों के होश

मई 5, 2025

परिवारवालों को नहीं पता थी मौत की वजह

मृत व्यक्ति के परिवारवाले पहले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि युवक नहाकर आया था और अचानक चक्कर आने के कारण गिर पड़ा था। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। परिवारवालों द्वारा दी जा रही मौत की जानकारी संदेहास्पद थी, इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।
यह भी पढ़ें : वजन कम करने के लिए ये स्नैक्स है बेहतरीन ऑप्शन, जाने फायदे

पोस्टमार्टम के दौरान पहले कुछ स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन जब गले के पास चीरा लगाया गया, तो वहां से मुर्गे का जिंदा चूजा निकला। यह देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। चूजा निगलने के कारण युवक की मौत दम घुटने से हुई थी।

केस देखकर डॉक्टर भी हैरान

पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. संतू बाघ का कहना है कि उन्होंने अब तक 15 हजार शवों का पोस्टमार्टम किया है, लेकिन यह पहला ऐसा मामला था। डॉ. बाघ के अनुसार, चूजे की लंबाई लगभग 20 सेंटीमीटर थी। चूजे का एक हिस्सा युवक की श्वास नली और दूसरा हिस्सा खाने की नली में फंसा था।

आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। युवक ने जिंदा चूजा क्यों निगला, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। गांववाले मानते हैं कि युवक को संतान नहीं थी और वह पिता बनना चाहता था। इसके लिए वह बैगा और देवारों जैसे गांव के पारंपरिक विश्वासों से जुड़ी व्यक्तियों के संपर्क में था।

यह भी पढ़ें : यूपी में सरकारी अस्पताल में विधायक की नहीं रही कोई इज्जत! 

यह संभावना जताई जा रही है कि जादू-टोने के प्रभाव में उसने चूजा निगला, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घरवालों ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, और गांव जाकर घरवालों से पूछताछ करने पर कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Tags: chhattisgarh news
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कहर, मुठभेड़ में 26 ढेर, 1 जवान शहीद

by Gulshan
मई 21, 2025

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां कोंडागांव के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने...

Chhattisgarh News

OLX-OYO पर फ्लैट का विज्ञापन, रोज़ 500 किराया…रेलवे कर्मचारी का साइड बिज़नेस देख उड़ गए अधिकारियों के होश

by Gulshan
मई 5, 2025

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की प्रतिष्ठित कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Chhattisgarh News

‘मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद इतिहास होगा’– 50 नक्सलियों के सरेंडर पर अमित शाह

by Gulshan
मार्च 30, 2025

Chhattisgarh News : नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी...

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

by Gulshan
मार्च 29, 2025

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों...

Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सली किए ढेर

by Gulshan
मार्च 20, 2025

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए...

Next Post
Moscow Blast: मॉस्को ब्लास्ट में गई रूस के डिफेंस चीफ की जान,यूक्रेन सिक्योरिटी ने ली ज़िम्मेदारी

Moscow Blast: मॉस्को ब्लास्ट में गई रूस के डिफेंस चीफ की जान,यूक्रेन सिक्योरिटी ने ली ज़िम्मेदारी

One Nation One Election

इन देशों में सबसे पहले लागू हुआ था 'एक देश, एक चुनाव' का सिस्टम, भारत में पहले भी हो चुका है एक साथ चुनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist