शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कहर, मुठभेड़ में 26 ढेर, 1 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में डीआरजी जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के प्रमुख कमांडरों को चारों ओर से घेर लिया है और मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस कार्रवाई में 26 नक्सली मारे गए हैं, जबकि एक जवान ने शहादत दी है।

by Gulshan
मई 21, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Chhattisgarh News
Share on FacebookShare on Twitter

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां कोंडागांव के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद भी हुआ है। नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए है। इसकी जानकारी खुद राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली भी मारे गए हैं। विजय शर्मा ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि एक जवान घायल हुआ है। सर्च ऑपरेशन इलाके में जारी है।

RELATED NEWS

Chhattisgarh News

OLX-OYO पर फ्लैट का विज्ञापन, रोज़ 500 किराया…रेलवे कर्मचारी का साइड बिज़नेस देख उड़ गए अधिकारियों के होश

मई 5, 2025
Chhattisgarh News

‘मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद इतिहास होगा’– 50 नक्सलियों के सरेंडर पर अमित शाह

मार्च 30, 2025

मुठभेड़ में कौन-कौन हुआ ढेर ?

इस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली नम्बाला केशवराव उर्फ वसवा राजू को भी ढेर कर दिया गया है। वह छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर इलाके का कुख्यात नक्सली रहा है। उसके ऊपर 1 करोड़ का इनाम है। हालांकि अभी उसकी मौत की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : ट्रंप की नई ढाल बना ‘Golden Dome’ , जानिए जानिए क्या है मिसाइल…

वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार बनने के बाद नक्सलियों के उन्मूलन पर लगातार काम कर रही है। सुरक्षाबल के जवान दुर्गम इलाके में जाकर नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं और नारायणपुर में 24 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। निश्चित तौर बस्तर मार्च 2026 तक पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा।

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

इससे पहले सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त अभियान में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे। सीआरपीएफ के डीजी ने जानकारी दी थी कि नक्सल विरोधी अभियान की शुरुआत 2014 में हुई थी, लेकिन 2019 के बाद से इस अभियान ने अधिक गति पकड़ी है। जवानों के लिए देश भर में संयुक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, जिससे उनकी रणनीतिक और सामरिक क्षमताओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया था कि जहां 2014 में 35 जिले नक्सली गतिविधियों के केंद्र हुआ करते थे, वहीं 2025 तक यह संख्या घटकर मात्र 6 जिलों तक सीमित रह गई है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के चलते नक्सली हिंसा में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है की गई है।

Tags: chhattisgarh news
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Chhattisgarh News

OLX-OYO पर फ्लैट का विज्ञापन, रोज़ 500 किराया…रेलवे कर्मचारी का साइड बिज़नेस देख उड़ गए अधिकारियों के होश

by Gulshan
मई 5, 2025

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की प्रतिष्ठित कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Chhattisgarh News

‘मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद इतिहास होगा’– 50 नक्सलियों के सरेंडर पर अमित शाह

by Gulshan
मार्च 30, 2025

Chhattisgarh News : नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी...

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

by Gulshan
मार्च 29, 2025

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों...

Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सली किए ढेर

by Gulshan
मार्च 20, 2025

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए...

‘विष्णु’ के ऑपरेशन ‘सांय-सांय’ से ‘लाल आतंक’ की टूटी कमर, सुरक्षाबलों ने अब तक मार गिराए 300 सौ से अधिक नक्सली

‘विष्णु’ के ऑपरेशन ‘सांय-सांय’ से ‘लाल आतंक’ की टूटी कमर, सुरक्षाबलों ने अब तक मार गिराए 300 सौ से अधिक नक्सली

by Vinod
फ़रवरी 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था...

Next Post
Luxurious railway stations : कहां है भारत के सबसे शाही और भव्य रेलवे स्टेशन, जब सफ़र लगे किसी महल की सैर जैसा

Luxurious railway stations : कहां है भारत के सबसे शाही और भव्य रेलवे स्टेशन, जब सफ़र लगे किसी महल की सैर जैसा

Health news : सीढ़ियां चढ़ते ही क्यों उखड़ने लगती है सांस? क्या आपकी बॉडी दे रही है इन कमियों का संकेत

Health news : सीढ़ियां चढ़ते ही क्यों उखड़ने लगती है सांस? क्या आपकी बॉडी दे रही है इन कमियों का संकेत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist