मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दहेज की भूख में अंधा पति: बाइक और 3 लाख के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या, पिता की गुहार पर पुलिस का शिकंजा

Murder for Dowry: एक व्यक्ति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। उसकी लाश खून से सनी हुई है। मृतका के पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।

by Mayank Yadav
सितम्बर 18, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Amroha
Share on FacebookShare on Twitter

Amroha News: देश की एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ गई। पति ने 3 लाख रुपए और बाइक के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके लिए उसने खौफनाक साजिश रची। बेटी का शव देखकर पिता का कलेजा फट गया और उसने अपने दामाद के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देकर आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था। इसी वजह से वह अपने मायके में रह रही थी, लेकिन वह उसे बीते दिन किसी बहाने से ले गया और रात में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। Amroha पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है।

मां की बीमारी का बहाना बनाकर ले गया था

मृतका के पिता विजय खड़क बंशी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मीना की शादी 2 साल पहले अमरोहा जिले के गांव बैखेड़ा निवासी सुंदर से हुई थी। शुरुआती 6 महीने तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। वे उसे मायके से 3 लाख रुपए नकद और एक टीवीएस अपाचे बाइक लाने के लिए मजबूर करने लगे।

RELATED NEWS

Amroha News : सक्सेसफुल हुई छोटी बहन की लव स्टोरी, कुछ तरह से साली बनी जीजा की ‘घरवाली’

Amroha News : सक्सेसफुल हुई छोटी बहन की लव स्टोरी, कुछ तरह से साली बनी जीजा की ‘घरवाली’

सितम्बर 4, 2025
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

अगस्त 28, 2025

मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। इस बार जब मीना रक्षाबंधन पर अपने मायके आई तो वापस नहीं गई। वह गांव सोहरका में अपने मायके में रहने लगी। इस दौरान सुंदर रोजाना आता और दिनभर खाना-पीना करके चला जाता। रविवार को वह घर आया और कहा कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह मीना को अपने साथ भेज दे। जरूरत को देखते हुए उसने मीना को भेज दिया।

यहां पढ़ें: उत्तर प्रदेश में तबादलों की बयार: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गईं अहम जिम्मेदारियां

पुलिस ने 4 के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया

विजय ने बताया कि मीना ने देर रात फोन करके बताया कि उसकी सास बिल्कुल ठीक है, लेकिन ससुराल आने के बाद सुंदर फिर से दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने उसे सुबह अपने पास आने को कहा, लेकिन सुबह मीना की हत्या की खबर आई।

विजय ने बताया कि जब वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा तो कमरे में मीना का शव पड़ा था। उसका सिर कुचला हुआ था और वह खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने पहले ही Amroha पुलिस को बुला लिया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने सुंदर, उसकी मां, बहन और 4 अन्य के खिलाफ साजिश रचकर दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags: Amrohadowrymurder
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Amroha News : सक्सेसफुल हुई छोटी बहन की लव स्टोरी, कुछ तरह से साली बनी जीजा की ‘घरवाली’

Amroha News : सक्सेसफुल हुई छोटी बहन की लव स्टोरी, कुछ तरह से साली बनी जीजा की ‘घरवाली’

by Vinod
सितम्बर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं जीजा-साली का रिश्ता काफी संवेदनशील होता है। अक्सर जीजा-साली के रिश्ते को लेकर लोग मजाक...

Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

by Mayank Yadav
अगस्त 28, 2025

Amroha dowry harassment: अमरोहा जिले के नारंगपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यूपी पुलिस...

Amroha

Amroha stone pelting: क्या सपा की PDA रणनीति सिर्फ नारा बनकर रह गई?

by Mayank Yadav
जून 3, 2025

Amroha stone pelting: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहदरा गांव में दलित समाज की एक बारात पर कथित रूप...

एक प्यार ऐसा भी, ‘लैला’ के कारण हिन्दु कांस्टेबल को करना पड़ा धर्म परिवर्तन, फिर जाकर ‘मजनू’ को मिली ‘शबनम’

एक प्यार ऐसा भी, ‘लैला’ के कारण हिन्दु कांस्टेबल को करना पड़ा धर्म परिवर्तन, फिर जाकर ‘मजनू’ को मिली ‘शबनम’

by Vinod
अप्रैल 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अजब-प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। इस लव स्टोरी में धोखा...

Udhpi

Udupi murder case: उडुपी में दिल दहला देने वाली वारदात, आशिक के साथ मिलकर पति को किया कत्ल

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 4, 2025

Udupi murder case: यह घटना कर्नाटक के उडुपी जिले की एक खौफनाक कहानी को बयां करती है, जहां 44 वर्षीय...

Next Post
sanjay gandhi

आपातकाल में भी चला था बुलडोजर, संजय गांधी के आदेश पर दिल्ली पर बरपा कहर, गिराई गई थीं 4039 इमारतें

Greater Noida New City, Greater Noida masterplan

दिल्ली-NCR में बनने वाला नया शहर, 144 गांवों में आएगी विकास की बयार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist