बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बरेली में ‘ऑपरेशन माफिया’ पर बखेड़ा: 70 गाड़ियां, 300 पुलिसकर्मी… चुपके-चुपके स्मैक तस्करों के गढ़ पहुंची उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड पुलिस द्वारा बरेली में अचानक की गई रेड ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए 70 गाड़ियों और 300 जवानों के साथ बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 11, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly News
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly News: उत्तराखंड पुलिस द्वारा बरेली में अचानक की गई रेड ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए 70 गाड़ियों और 300 जवानों के साथ बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के कुख्यात ड्रग माफिया शाहिद उर्फ कल्लू डॉन और उसके गुर्गों की तलाश में की गई थी। लेकिन इस गुप्त ऑपरेशन में पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। 16 संदिग्धों को उठाने के बावजूद 15 को साक्ष्य के अभाव में छोड़ना पड़ा जबकि ड्रग्स की एक भी पुड़िया बरामद नहीं हुई।

रमजान के दौरान छापेमारी से भड़के लोग

RELATED NEWS

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

यह छापेमारी ऐसे समय पर हुई जब मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के सहरी की तैयारी कर रहे थे। बरेली पुलिस का कहना है कि बिना सूचना के इतनी बड़ी संख्या में बाहरी पुलिस के पहुंचने से माहौल बिगड़ सकता था और टकराव की नौबत आ सकती थी। जब स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा तो उत्तराखंड पुलिस को लोकल पुलिस चौकी से मदद लेनी पड़ी।

ड्रग माफिया का गढ़ बना बरेली

बरेली (Bareilly News) का फतेहगंज पश्चिमी, आंवला और फरीदपुर इलाका लंबे समय से स्मैक तस्करों का अड्डा बना हुआ है। यहां से नशे की खेप उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भेजी जाती है। कल्लू डॉन इस नेटवर्क का सबसे बड़ा सरगना बताया जाता है जो फिलहाल जमानत पर बाहर है और दोबारा नशे के धंधे में सक्रिय हो गया है।

रेड से यूपी-उत्तराखंड पुलिस में बढ़ा तनाव

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि उन्होंने यह ऑपरेशन पूरी गुप्त योजना के तहत अंजाम दिया क्योंकि उन्हें शक था कि बरेली पुलिस को सूचना देने से रेड की खबर लीक हो सकती थी। वहीं बरेली पुलिस का तर्क है कि बिना लोकल पुलिस को बताए रेड करने से हालात बिगड़ सकते थे। इससे पहले 2022 में मुरादाबाद पुलिस ने भी बिना अनुमति के उत्तराखंड में छापेमारी की थी जिसमें हिंसक झड़प हुई थी और एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े: नोएडा में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या फिर सरकारी टारगेट का दबाव?

क्या तस्करों को बचाने के लिए होता है ऑपरेशन लीक?

इस पूरे घटनाक्रम ने यूपी और उत्तराखंड पुलिस के बीच आपसी तालमेल की कमी को उजागर कर दिया है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पुलिस विभागों के बीच समन्वय की भारी कमी देखने को मिल रही है। इस विवाद ने यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नशा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस टीमें एक-दूसरे पर भरोसा क्यों नहीं कर पा रही हैं? क्या वास्तव में किसी बड़े माफिया को बचाने के लिए सूचना लीक होने का खतरा रहता है?

रेड का नतीजा.. न तस्कर पकड़ा गया न ही मिली ड्रग्स

ऊधमसिंह नगर पुलिस ने पूरे ऑपरेशन को अंजाम (Bareilly News) देने के बावजूद न कल्लू डॉन तक पहुंच पाई और न ही किसी बड़े तस्कर को पकड़ पाई। यह रेड नाकाम साबित हुई जिससे अब दोनों राज्यों की पुलिस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। बरेली के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की छापेमारी से जनभावनाएं भड़क सकती हैं और प्रशासन को ज्यादा तनाव झेलना पड़ सकता है।

यूपी-उत्तराखंड सरकारों पर उठ रहे सवाल

इस विवाद के बाद यूपी (Bareilly News) और उत्तराखंड सरकारों पर सवाल उठ रहे हैं कि वे दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल क्यों नहीं बैठा पा रही हैं? ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में समन्वय बेहद जरूरी है क्योंकि इस तरह के विवाद अपराधियों को बच निकलने का मौका देते हैं। अब देखना होगा कि इस प्रकरण के बाद सरकारें कोई ठोस कदम उठाती हैं या यह मामला भी सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित रह जाता है।

Tags: Bareilly News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Next Post
Pakistan train hijack

Pakistan train hijack: सुरंग में फंसी हाईजैक ट्रेन! 182 यात्री बंधक, 20 सैनिकों की निर्मम हत्या... पाकिस्तान कर रहा एयर स्ट्राइक की तैयारी

Holika Dahan ash benefits

Holika Dahan: जादू-टोना और तंत्र-मंत्र सब होंगे बेअसर, इस चमत्कारी राख से कर ले ये बेजोड़ उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In