बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला दो RPF जवानों के शव, जानिए क्या है पूरा मामला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय) पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों के शव गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में रेल पटरियों के किनारे मिले हैं।

by Akhand Pratap Singh
अगस्त 21, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Ghazipur
Share on FacebookShare on Twitter

Ghazipur: पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय) पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों के शव गाजीपुर (Ghazipur) के गहमर थाना क्षेत्र में रेल पटरियों के किनारे मिले हैं। एक जवान का शव बिना कपड़ों के और दूसरे का आधे अधूरे कपड़ों में पाया गया।

ये दोनों जवान पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी एक्सप्रेस में सवार होकर मोकामा ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। दोनों के शव 500 मीटर के दायरे में मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

RELATED NEWS

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

नवम्बर 20, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

नवम्बर 18, 2025

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरपीएफ ने भी मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू की है। मृतकों की पहचान जावेद खान और प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। जावेद खान दिलदारनगर के देवाईथा गांव के निवासी थे, जबकि प्रमोद कुमार आरा जिले के भोजपुर के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें : राजनीति में उतर रही हैं विनेश फोगाट? बहन बबीता के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज़

जावेद के भाई ने बताया कि वह छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार को अपने साथी प्रमोद कुमार के साथ मोकामा जाने के लिए निकले थे। दिलदारनगर स्टेशन से ट्रेन में बैठने के बाद उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचने और मोकामा के लिए रवाना होने की जानकारी भी दी, लेकिन उसके बाद से उनका फोन बंद हो गया।

दो जवानों का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद

इसके बाद खबर मिली कि दोनों के शव गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास पटरी पर मिले हैं। शवों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मोकामा जाने के दौरान ट्रेन में उनके साथ कुछ गलत हुआ और हत्या के बाद दोनों के शव ट्रेन से फेंके गए।

सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि और आरपीएफ के कमांडेंट भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Tags: Ghazipur
Share284Tweet178Share71

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

by Mayank Yadav
नवम्बर 20, 2025

Ghazipur inauguration: गाज़ीपुर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि आज मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर में अत्याधुनिक एमआरआई...

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर की रहने वाली फातिमा से बीते 15 नवंबर को शादी...

Ghazipur

नचनिया VS सीता मैया: खेसारी लाल पर टिप्पणी से भड़के ओम प्रकाश सिंह, हेमा मालिनी को लेकर BJP को दिया ‘अल्टीमेटम’!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 28, 2025

Ghazipur: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए और महागठबंधन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा)...

Ghazipur

Ghazipur में गंगा स्नान के दौरान हादसा: 6 बच्चियां डूबीं; 2 की मौत, 1 लापता; मल्लाहों ने बचाई 3 जिंदगियां

by Mayank Yadav
अक्टूबर 19, 2025

Ghazipur Ganga River Drowning Accident: जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अमवां गंगा घाट पर रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे...

Ghazipur

मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ने दी सफाई, कहा– बीएससी नर्सिंग कोर्स को प्राप्त है INC की मान्यता

by Gulshan
अक्टूबर 14, 2025

Ghazipur News : महेगवां स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधन ने बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर फैल...

Next Post
PM Modi

पोलैंड पहुंचे पीएम मोदी, 2 दिन बाद जाएंगे यूक्रेन, आखिर इतनी अहम क्यों है PM Modi की यात्रा

Horoscope

राशियों के समीकरण: 22 अगस्त 2024 को... लाभ या नुकसान? जानें किस राशि को मिलेगा फायदा और किसे होगा नुकसान!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist