गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

‘खजांची’ के बर्थडे पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी की ‘योग्यता’ पर दागा प्रश्न

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ’खजांची’ का जन्मदिन मनाया, सपा कार्यालय में भव्य आयोजन, बीजेपी पर सपा प्रमुख ने बोला बड़ा हमला।

by Digital Desk
नवम्बर 10, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। नोटबंदी के वक्त कानपुर देहात के एक बैंक में जन्म लेने वाले बालक खजांची का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धूमधाम के साथ बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा जुबानी हमला बोला। सपा प्रमुख ने कहा कि एनकाउंटर वाली सरकार का काउंटडाऊन शुरू हो गया है। अब इतने दिन नहीं रहेंगे जितने दिन रह चुके हैं। जिन्होंने अपने ऊपर सही मुकदमे हटाए हैं उतने ही दूसरों पर झूठे मुकदमे लगाए हैं। जो जितना बड़ा संत होता है वह उतना कम बोलता है। योगी की योग्यता की जांच करानी होगी।

कोई व्यक्ति वचन से नहीं कर्म से बड़ा होता

कानपुर देहात में बैंक में पैदा हुए बालक खजांची का जन्मदिन मनाने के बाद अखिलेश ने मीडिया से कहा कि बीजेपी व बैंक को खजांची की पढ़ाई का ख्याल रखना चाहिए था, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। सपा के लोग बालक खजांची की परवरिस कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने सीएमयोगी आदित्यनाथ पर हमला बोला कहा कि इनकी योग्यता की जांच करानी होगी। कोई व्यक्ति वचन से नहीं कर्म से बड़ा होता है। ये लोग सब उल्टा कर रहे हैं। जिनका काम सरकार चलना है, वो बुलडोजर चला रहे हैं। विकास की जगह विनाश का काम कर रहे है।

RELATED NEWS

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि बुलडोजर की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सरकार अहंकार में संविधान भी भूल गई है। पूरी तरह से जंगलराज है। कहा कि भीतर ही भीतर बारूद बिछाई जा रही है। जनता ने लोकसभा में बीजेपी को सबक सिखाया है। अब महाराष्ट्र-झारखंड के साथ यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की हार तय हैं। जनता आज पीडीए के साथ खड़ी है। 2027 में जनता समाजवादियों की सरकार बनाने जा रही है।

कौन हैं कानपुर देतात का खजांची

खजांची वो बच्चा है जिसका जन्म नोटों की बदली के दिनों में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक ब्रांच में हुआ था। 2 दिसंबर, 2016 को खजांची के जन्म से पहले उसकी मां बैंक की कतार में पैसे लेने के लिए घंटों से खड़ी थी। पीएनबी की ये ब्रांच कानपुर देहात के झींझट कस्बे में हैं। बच्चे को ‘खजांची नाथ’ नाम भी पीएनबी की ब्रांच के स्टाफ ने दिया था। ‘खजांची नाथ’ के जन्म की खबर सुर्खियों में आने के बाद यूपी के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने इस परिवार को दो लाख रुपए की मदद की थी।

कानपुर देतात के इस गांव में रहता है खजांची

खजांची लाल का परिवार झंझीट कस्बे से करीब 40 किलोमीटर दूर सरदारपुर का रहने वाला है। ये यह परिवार गांव छोड़कर दूसरे गांव में चला गया है। सर्वेशा देवी कानपुर देहात के आनंदपुर गांव में अपने मायके में 5 बच्चों के साथ रहती है। हरवर्ष अखिलेश यादव खजांची का जन्मदिन मनाते हैं। कभी वह खुद खजांची के गांव जाकर उसे तोहफे देते हैं तो कभी लखनऊ बुलाकर उसका बर्थडे मनाते हैं। सपा के कार्यकर्ता भी खजांची के गांव जाकर उसे बधाई व शुभकामना देते हैं।

Tags: Akhilesh YadavCM Yogi AdityanathTreasurer LalTreasurer's BirthdayUP Hindi NewsUP News
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Assembly Monsoon Session 2026

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Next Post
Prayagraj News

दो युवकों को बाइक के साथ रेलवे ट्रेक को पार करना पड़ा भारी, शाम के समय हुआ भयानक हादसा

UP Weather

UP Weather : कोहरे और ठंड का सिलसिला शुरू, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, IMD ने दी जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist