कानपुर से लौट रही दो बहनों के अचानक बस से लापता होने और फिर पुलिस के द्वारा बरेली से बरामद करने के पिछे की एक कहानी सामने आई आ रही है जो आपके होश उड़ा सकती है। दोनों बहने अपने पिता की रोक-टोक और सवाल -जवाब से परेशान होकर अपनी मर्जी से मौसी से मिलने बरेली फिर आगे अमृतसर जाने वाली थी। लेकिन इसी बीच पुलिस ने दोनो बहनों को पकड़ लिया। वरना दोनो बहने बरेली से ट्रेन पकड़कर कर अमृतसर चली जाती।
दरअसल, गुरु पूर्व के मौके पर कानपुर गई लखनऊ के कृष्णानगर की दोनों बहने बरेली में मॉल घूमते बरामद हुई है। दोनों बहनो के साथ कानपुर से इनकी दोस्त भी घर से बिना बताए चली गई थी। वहीं लखनऊ पुलिस की टीम ने जब तीन लड़कियों को बरेली के शॉपिंग मॉल से बरामद किया। लड़कियों से पूछताछ तकी गई तो एक रोचक कहानी सामने आई है। लखनऊ की दोनों बहने पिता की रोक- टोक से नाराज थी। पिता सवाल जवाब करते थे। ऐसा ही कुछ कानपुर से लौटते वक्त हुआ जब पिता ने दोनों बहनों से बस के अंदर का वीडियो मांग लिया।
कैसरबाग से बरेली जा रही परिवाहन निगम की बस में सवार हो गई। बरेली में दोनों बहनों की मौसी रहती हैं लेकिन मौसी को बिना बताए ही बरेली पहुंचकर घूमने लगी। जब लखनऊ पुलिस ने दोनों बहनों और उनकी दोस्त को बरामद किया तो यह तिनो लड़कियां बरेली से देऱ शाम ट्रेन पकड़कर अमृतसर जाने वाली थी।
अमृतसर में इनका एक अन्य रिश्तेदार रहता है, जिसके पास जाकर तीनों बहने स्वर्ण मंदिर जाना रही थी। फिलहाल लखनऊ पुलिस ने दोनों बहनों के साथ और उनकी दोस्त को बरामद कर लिया। दोनों बहनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गा है। वहीं कानपुर के गोविंद नगर इलाके की रहने वाली लड़की को भी कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।