Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

सरकार की नई मुहिम बिजली की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा सिर्फ एक टेम्प्रेचर सेटिंग से,जानिए AC चलाने का सही तरीका

देश में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे एसी की खपत भी बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार के बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मकसद है लोगों को समझाना कि एसी को किस तरह से चलाया जाए, ताकि बिजली की खपत कम हो और पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचे।

by Sadaf Farooqui
May 6, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

AC Temperature Awareness Campaign:  देश में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे एसी की खपत भी बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार के बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मकसद है लोगों को समझाना कि एसी को किस तरह से चलाया जाए, ताकि बिजली की खपत कम हो और पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचे।

एक डिग्री बढ़ाओ, बिजली बचाओ

BEE ने बताया है कि अगर लोग अपने एसी का तापमान सिर्फ 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा दें, तो करीब 6% बिजली की बचत हो सकती है। अगर पूरे देश में लोग एसी को 24°C पर सेट करना शुरू कर दें, तो हर साल करीब 20 अरब यूनिट बिजली की बचत की जा सकती है। इससे करीब 10,000 करोड़ रुपये की आर्थिक बचत और 8.2 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन कम किया जा सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

हैदराबाद जैसे बड़े शहर हैं फोकस में

इस मुहिम में खास ध्यान हैदराबाद जैसे शहरों पर दिया जा रहा है, जहां की आबादी 90 लाख से ज्यादा है। यहां रिहायशी इलाकों के साथ-साथ ऑफिस, मॉल, होटल और दूसरी व्यावसायिक इमारतें भी भारी मात्रा में एसी इस्तेमाल करती हैं। इसलिए यहां अगर लोग एक छोटी सी आदत बदल लें, तो बड़ा असर दिख सकता है।

24°C पर एसी चलाने से क्या फायदे होंगे?

एसी की बिजली खपत 20°C के मुकाबले करीब 24% कम हो जाती है।

बिजली के बिल में काफी कमी आती है।

एसी की लाइफ बढ़ती है क्योंकि उसे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

पर्यावरण पर असर भी कम पड़ता है क्योंकि बिजली की मांग घटती है।

घर और ऑफिस का कार्बन फुटप्रिंट कम होता है, जो क्लाइमेट चेंज के खिलाफ एक मजबूत कदम है।

फैक्ट्री सेटिंग भी बदलेगी

BEE ने एसी बनाने वाली कंपनियों से भी अपील की है कि वे 24°C को डिफॉल्ट सेटिंग बना दें, ताकि नए एसी खरीदने वाले लोग शुरुआत से ही ऊर्जा बचाने की आदत डाल सकें। तेलंगाना स्टेट रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (TSREDCO) की डायरेक्टर वी. अनीला ने कहा कि वे इस अभियान को राज्य भर में तेजी से लागू करेंगी।

Tags: AC efficiencyenergy awareness
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Women Safety:अगर आप अकेली हैं, तो इन शहरों में बेफिक्र होकर रहे,यह हैं महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर

Women Safety:अगर आप अकेली हैं, तो इन शहरों में बेफिक्र होकर रहे,यह हैं महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर

Pulitzer award 2025 winners list

Pulitzer Awards 2025 : साहित्य, रंगमंच और रिपोर्टिंग के बेहतरीन कामों को मिला कौन सा अंतरराष्ट्रीय इनाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist