शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

स्टाइलिश लुक क़ीमत कम, सुरक्षा,आराम और वेंटिलेशन में दम जाने मार्केट में आया कौन सा नया हाफ-फेस हेलमेट

गर्मियों के लिए स्टीलबर्ड का SBH-23 AVA हाफ-फेस हेलमेट एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें सुरक्षा, आराम और वेंटिलेशन तीनों का ध्यान रखा गया है। स्टाइलिश लुक और कीमत बजट में।

by SYED BUSHRA
जून 5, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

 Best Summer Helmet: गर्मियों में टू-व्हीलर चलाना वाकई परेशानी का काम बन जाता है, खासकर जब सिर पर फुल-फेस हेलमेट हो। हालांकि फुल-फेस हेलमेट सुरक्षा देता है, लेकिन गर्म मौसम में यह बहुत ज्यादा गर्मी भी देता है। इसी दिक्कत को ध्यान में रखते हुए स्टीलबर्ड ने नया SBH-23 AVA ग्लॉसी हाफ-फेस हेलमेट लॉन्च किया है। यह हेलमेट न सिर्फ सुरक्षा देता है बल्कि गर्मी में ठंडक का भी एहसास कराता है।

डिजाइन ऐसा जो दे सेफ्टी और ठंडक

SBH-23 AVA हेलमेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सिर और चेहरे को हवा देता है। इसमें कुल 6 एयर वेंट दिए गए हैं, जिससे हेलमेट के अंदर गर्मी नहीं रुकती और राइडर को ताजगी का एहसास होता है। लंबे समय तक पहनने पर भी यह हेलमेट असहज नहीं लगता। यह खासकर शहरों में राइड करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसका स्टाइलिश इटालियन डिजाइन और हल्का वजन इसे और भी शानदार बनाते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

साफ-सफाई में भी आसान

इस हेलमेट का इंटीरियर यानी अंदर का कपड़ा आसानी से निकाला और दोबारा लगाया जा सकता है। गर्मियों में हेलमेट को साफ रखना बहुत ज़रूरी होता है, और कंपनी सलाह देती है कि महीने में कम से कम दो बार इसे धोया जाना चाहिए। स्टीलबर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर का कहना है कि यह हेलमेट गर्मी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें आराम और सुरक्षा दोनों को बराबर महत्व दिया गया है।

मजबूती में भी दमदार

इस हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट ABS शेल और मल्टी-लेयर EPS लगा है, जो किसी भी टक्कर की स्थिति में झटका सोख लेता है। साथ ही इसमें लगा पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच वाइज़र और ब्लैक इनर सन शील्ड, तेज धूप में भी आंखों को राहत देता है और विजन को साफ बनाए रखता है।

कीमत और साइज की जानकारी

SBH-23 AVA हेलमेट दो साइज M (580mm) और L (600mm)में मिलता है। इसकी कीमत 1299 रुपये है। यह हेलमेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से खरीदा जा सकता है। यह BIS सर्टिफाइड है (IS 4151:2015) और समर-फ्रेंडली रंगों में उपलब्ध है, जिससे स्टाइल और सुरक्षा दोनों मिलती है।

Tags: Steelbird HelmetsSummer Riding Gear
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP News

UP News : प्रेमानंद जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, बोले-'राजनीति में सफलता का मंत्र मिला'

कहां है Rajasthan की शान यह अनोखा महल , इतिहास और सुंदरता की धरोहर, जो झील के बीचों बीच है खड़ा

कहां है Rajasthan की शान यह अनोखा महल , इतिहास और सुंदरता की धरोहर, जो झील के बीचों बीच है खड़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist