Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Summer Care : गर्मी में पसीने की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा जानिए घरेलू उपाय जो दिलाते हैं राहत

गर्मियों में पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नींबू, नारियल तेल और टी ट्री ऑयल जैसे आसान घरेलू उपाय अपनाएं। सफाई रखें, सही खानपान लें और सिंथेटिक कपड़ों से बचें।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 7, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Body Odour in Summer गर्मी का मौसम हो या ज्यादा फिजिकल मेहनत पसीना आना एक नेचुरल बात है। लेकिन जब यही पसीना बदबू देने लगे तो परेशानी और शर्मिंदगी दोनों हो सकती है। दरअसल, पसीने में खुद कोई गंध नहीं होती, लेकिन जब ये हमारी स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया से टकराता है तो बदबू पैदा होती है। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से पसीने की बदबू को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

नींबू और गुलाबजल का जादू

नींबू में मौजूद एसिड बैक्टीरिया को खत्म करता है और गुलाबजल स्किन को ठंडक देता है। एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर रुई की मदद से बगल में लगाएं। नहाने से 10 मिनट पहले रोजाना ये तरीका अपनाएं। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

RELATED POSTS

Summer Health Tips: आपको गर्मी दूसरों से ज्यादा क्यों लगती है? वजह मौसम या और कुछ जानिए इसके पीछे के कारण

Summer Health Tips: आपको गर्मी दूसरों से ज्यादा क्यों लगती है? वजह मौसम या और कुछ जानिए इसके पीछे के कारण

May 13, 2025
Nose bleeding:  सिर्फ मौसम का असर या किसी गंभीर बीमारी का इशारा? जानिए क्या है इसके उपाय

Nose bleeding: सिर्फ मौसम का असर या किसी गंभीर बीमारी का इशारा? जानिए क्या है इसके उपाय

April 21, 2025

नारियल तेल और कपूर का कमाल

नारियल तेल में बैक्टीरिया को मारने की ताकत होती है और कपूर बदबू को रोकने में मदद करता है। 2 चम्मच नारियल तेल में चुटकीभर कपूर मिलाएं और नहाने से पहले इसे बगल या बदबू वाले हिस्सों में लगाएं। नियमित इस्तेमाल से फर्क नजर आएगा।

बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च का पाउडर

बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च दोनों ही पसीना सोखने और बदबू को रोकने में असरदार हैं। बराबर मात्रा में दोनों मिलाएं और बगल में हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। ये उपाय खासकर गर्मियों में बहुत काम आता है।

टी ट्री ऑयल स्प्रे करें ट्राय

टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक और बैक्टीरिया मारने वाले गुण होते हैं। 1 कप पानी में 5-6 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं और स्प्रे बोतल में भर लें। दिन में दो बार इसे स्प्रे करें। इससे पसीने की गंध में बहुत फर्क आ सकता है।

पसीने की बदबू से बचने के आसान टिप्स

रोजाना नहाएं और शरीर की सफाई का खास ध्यान रखें

अंडरआर्म्स, पैर और प्राइवेट पार्ट्स को अच्छे से धोएं

एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें

डिओडोरेंट या एंटीपर्सपिरेंट जरूर लगाएं

कॉटन के हल्के कपड़े पहनें, सिंथेटिक कपड़े न पहनें

ज्यादा मिर्च-मसाले, लहसुन-प्याज, शराब और कैफीन से बचें

दिनभर भरपूर पानी पिएं

Disclaimer ये जानकारी सामान्य घरेलू नुस्खों पर आधारित है। अगर समस्या बनी रहे तो किसी डॉक्टर या स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें।

Tags: Body OdourSummer Care
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Summer Health Tips: आपको गर्मी दूसरों से ज्यादा क्यों लगती है? वजह मौसम या और कुछ जानिए इसके पीछे के कारण

Summer Health Tips: आपको गर्मी दूसरों से ज्यादा क्यों लगती है? वजह मौसम या और कुछ जानिए इसके पीछे के कारण

by Sadaf Farooqui
May 13, 2025

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम हर किसी पर अलग असर डालता है। जहां कुछ लोग इसे सामान्य मानते हैं,...

Nose bleeding:  सिर्फ मौसम का असर या किसी गंभीर बीमारी का इशारा? जानिए क्या है इसके उपाय

Nose bleeding: सिर्फ मौसम का असर या किसी गंभीर बीमारी का इशारा? जानिए क्या है इसके उपाय

by SYED BUSHRA
April 21, 2025

Nose Bleeding in Summer: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही सेहत से जुड़ी कई परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। लू...

Next Post
UP Transfer Policy : उत्तर प्रदेश में नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू जानिए नए नियम,कब तक और किसके होंगे ट्रांसफर

UP Transfer Policy : उत्तर प्रदेश में नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू जानिए नए नियम,कब तक और किसके होंगे ट्रांसफर

Delhi

बादलों की गड़गड़ाहट, बारिश और तूफान का कहर: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक खराब मौसम का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version