रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BRICS Currency: ब्रिक्स में फिर उठा स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा, डॉलर के दबदबे को चुनौती देने की तैयारी

भारत की अगुवाई में ब्रिक्स देशों ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। सीमा पार भुगतान व्यवस्था मजबूत करने के साथ आईएमएफ, विश्व बैंक और वैश्विक वित्तीय संस्थानों में सुधार की मांग उठी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026
in Uncategorized
BRICS Summit
Share on FacebookShare on Twitter

BRICS Currency: भारत की अगुवाई में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक बार फिर स्थानीय मुद्राओं में कारोबार का मुद्दा सामने आया है। ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर्स की बैठक में सदस्य देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में लेनदेन को बढ़ावा देने पर सहमति जताई गई।

ब्रिक्स देशों ने सीमा पार भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने पर भी चर्चा की। इस पहल को डॉलर पर निर्भरता कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि इस मुद्दे पर अमेरिका की नजर भी बनी हुई है।

RELATED NEWS

Taj Palace Delhi Room Price

BRICS Summit: ताज पैलेस में ठहरेंगे शी जिनपिंग, जानिए उनके होटल के कमरे का किराया कितना

सितम्बर 12, 2026
BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026

सीमा पार भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ब्रिक्स देशों ने व्यावहारिक समाधान तलाशने पर दिया जोर

वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स ने संयुक्त बयान में कहा कि कजान और रियो घोषणापत्र में ब्रिक्स नेताओं की ओर से दिए गए निर्देशों के आधार पर सीमा पार भुगतान व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

इसके तहत क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम तैयार करने और उसका व्यावहारिक समाधान तलाशने की कोशिश हो रही है। बैठक में भुगतान और वित्तीय संदेश भेजने वाली व्यवस्थाओं को एक-दूसरे के अनुकूल बनाने का भी अध्ययन किया गया।

साथ ही स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल से व्यापारिक भुगतान और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की गई।

सभी सदस्य देशों की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर नई भुगतान व्यवस्था बनाने पर बनी सहमति

बैठक में ब्रिक्स देशों ने अपनी-अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का सम्मान करने पर भी जोर दिया। सदस्यों ने माना कि एक ही व्यवस्था सभी देशों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती। इसलिए ऐसा तंत्र बनाने की जरूरत है, जिससे सभी सदस्य देशों को लाभ मिल सके।

ब्रिक्स ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए आपसी समन्वय मजबूत करने की बात भी कही। वित्त मंत्रियों और गवर्नर्स ने ब्रेटन वुड्स संस्थानों में सुधार की तत्काल जरूरत दोहराई। इनमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक शामिल हैं।

आईएमएफ और विश्व बैंक जैसे संस्थानों में सुधार की ब्रिक्स देशों ने दोहराई तत्काल जरूरत

बैठक में आईएमएफ कोटा और शासन सुधार के लिए ब्रिक्स रियो डी जनेरियो विजन का समर्थन दोहराया गया। सदस्य देशों ने कमजोर देशों की मदद के लिए मजबूत और पर्याप्त संसाधनों वाले कोटा आधारित आईएमएफ की जरूरत पर जोर दिया।

वहीं, न्यू डेवलपमेंट बैंक की भूमिका बढ़ाने की भी बात कही गई। ब्रिक्स ने स्थानीय मुद्रा में वित्तपोषण बढ़ाने, संसाधन जुटाने, वित्तीय स्रोतों में विविधता लाने और विकास परियोजनाओं को समर्थन देने की दिशा में बैंक को प्रोत्साहित किया।

स्थानीय मुद्रा में कारोबार की ब्रिक्स पहल से पहले भी नाराजगी जता चुके हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ब्रिक्स देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पहले भी नाराज कर चुका है। ब्राजील में हुए पिछले ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने डॉलर को चुनौती देने वाली कोशिशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था।

उन्होंने चेतावनी दी थी कि डॉलर को चुनौती देने की कोशिश करने वाले देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है। अब करीब एक साल बाद ब्रिक्स की बैठक में स्थानीय मुद्राओं में कारोबार को बढ़ावा देने की बात फिर सामने आई है। ऐसे में इस मुद्दे पर ट्रंप की प्रतिक्रिया पर दुनिया की नजर रहेगी।

Tags: "BRICS summitDonald TrumpLocal Currency Trade
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Taj Palace Delhi Room Price

BRICS Summit: ताज पैलेस में ठहरेंगे शी जिनपिंग, जानिए उनके होटल के कमरे का किराया कितना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Taj Palace Delhi :दिल्ली 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तैयार है। सम्मेलन...

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को दिल्ली में बड़ा आयोजन, जाने कब तक रहेगा ट्रैफिक पर असर

BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को दिल्ली में बड़ा आयोजन, जाने कब तक रहेगा ट्रैफिक पर असर

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 10, 2026

BRICS Summit 2026:  राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्य सम्मेलन 12 और...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। भारत इस साल संगठन की...

Next Post
Asia Cup भारत-श्रीलंका में खिताबी जंग, बिना हार के पहुंची फाइनल तक, टीम इंडिया की नजर रिकॉर्ड आठवीं ट्रॉफी पर

Asia Cup भारत-श्रीलंका में खिताबी जंग, बिना हार के पहुंची फाइनल तक, टीम इंडिया की नजर रिकॉर्ड आठवीं ट्रॉफी पर

Fake Coins PNB करेंसी चेस्ट कांड के बीच सहारनपुर में 1.20 लाख रुपये के नकली सिक्के बरामद, दो आरोपी हिरासत में

Fake Coins PNB करेंसी चेस्ट कांड के बीच सहारनपुर में 1.20 लाख रुपये के नकली सिक्के बरामद, दो आरोपी हिरासत में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In