रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Credit Card का जाल: फ़ायदे से ज़्यादा नुकसान,जानिए कैसे बढ़ता है कर्ज़ और इससे बचने के उपाय

क्रेडिट कार्ड से जुड़ी आदतें अगर सही न हों, तो ये फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकता है। जानिए कैसे क्रेडिट कार्ड कर्ज में धकेलता है और किन आसान तरीकों से इससे बचा जा सकता है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2025
in Uncategorized
Credit card usage and financial control
Share on FacebookShare on Twitter

Credit Card and Rising Expenses: आजकल हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड होता है, जो जरूरत के वक्त बहुत काम आता है। लेकिन अक्सर लोग इसका इस्तेमाल छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी करने लगते हैं। शुरुआत में तो ये खर्चे कम लगते हैं, लेकिन महीने के आखिर में जब बिल सामने आता है, तो वही छोटे खर्च एक बड़ा बोझ बन जाते हैं। कई बार ये बिल इतना ज्यादा हो जाता है कि पूरा चुकाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग लोन लेने लगते हैं या किस्तों में भुगतान करते हैं, जिससे धीरे-धीरे उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है।

आंकड़े बताते हैं चिंता की बात

CRIF हाई मार्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में क्रेडिट कार्ड का बकाया पैसा 44% बढ़कर ₹33,866 करोड़ से ज्यादा हो गया है। मार्च 2024 में यह रकम ₹23,475 करोड़ थी। यानी सिर्फ एक साल में ₹10,410 करोड़ का इजाफा हुआ है।

RELATED NEWS

Financial Minimalism:  क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

Financial Minimalism: क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

अगस्त 8, 2026
Money Truth: लाखों की कमाई, फिर भी कंगाल, EMI, Creadit Card के चक्रव्यूह मे फंसे Zen Z टेक इंजीनियर की कहानी

Money Truth: लाखों की कमाई, फिर भी कंगाल, EMI, Creadit Card के चक्रव्यूह मे फंसे Zen Z टेक इंजीनियर की कहानी

जुलाई 28, 2026

यह बकाया वही है जो लोग 91 से 180 दिनों तक चुका नहीं पाए हैं। बैंकिंग नियमों के अनुसार इसे खराब कर्ज या एनपीए (NPA) कहा जाता है। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि लोग क्रेडिट कार्ड पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो रहे हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे।

कर्ज से बचाएंगी ये आसान आदतें

समय पर बिल चुकाएं: अगर आप समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल या EMI नहीं भरते हैं, तो बैंक भारी ब्याज वसूलते हैं। इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो जाता है। इसलिए हमेशा तय तारीख से पहले भुगतान कर देना चाहिए।

लिमिट के अंदर खर्च करें: क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट का इस्तेमाल करने से बचें। कोशिश करें कि 30% से ज्यादा उपयोग न करें। जैसे अगर आपकी लिमिट ₹1 लाख है, तो ₹30,000 से ज्यादा खर्च न करें।

खर्चों पर नजर रखें: क्रेडिट कार्ड से कब, कितना और कहां खर्च हो रहा है, इसका हिसाब रखें। महीने की एक सीमा तय करें और उसी के अंदर खर्च करें।

शर्तें समझें: क्रेडिट कार्ड की शर्तें, ब्याज दर और बिलिंग डेट को अच्छे से समझें। अगर कोई बात समझ न आए, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।

जितना चुका सकें, उतना ही खर्च करें: क्रेडिट कार्ड को कभी उधार की तरह न देखें। जितना पैसा आप अगले महीने आराम से चुका सकें, उतना ही खर्च करें।

क्रेडिट कार्ड अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह आपको कर्ज में डुबो सकता है। थोड़ी सी समझदारी और खर्चों पर कंट्रोल रखकर आप खुद को इस जाल से बचा सकते हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।

Tags: credit card tipsPersonal finance
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Financial Minimalism:  क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

Financial Minimalism: क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Financial Minimalism: आज कमाई बढ़ने के साथ लोगों की जरूरतें और खर्च भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, सेल,...

Money Truth: लाखों की कमाई, फिर भी कंगाल, EMI, Creadit Card के चक्रव्यूह मे फंसे Zen Z टेक इंजीनियर की कहानी

Money Truth: लाखों की कमाई, फिर भी कंगाल, EMI, Creadit Card के चक्रव्यूह मे फंसे Zen Z टेक इंजीनियर की कहानी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Engineer Money Management Story: अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी को अक्सर आर्थिक सफलता का पैमाना माना जाता है। लेकिन क्या...

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

August 2026 financial changes: जुलाई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अगस्त 2026 से कई नए वित्तीय नियम...

Investment tips: किसके खुद के 23 घर होने पर भी किराये पर रहना समझा बेहतर, जानिए कैसे खोला अमीरी का रास्ता

Investment tips: किसके खुद के 23 घर होने पर भी किराये पर रहना समझा बेहतर, जानिए कैसे खोला अमीरी का रास्ता

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 19, 2026

23 Homes but Living on Rent: हममें से ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि अपना एक घर हो, जहां...

क्या छोटी बचत से  सच होगा बड़ा सपना ?कैसे SIP से रच सकते हैं करोड़ों का फाइनेंशियल मैजिक, जानिए कंपाउंडिंग का कमाल

क्या छोटी बचत से सच होगा बड़ा सपना ?कैसे SIP से रच सकते हैं करोड़ों का फाइनेंशियल मैजिक, जानिए कंपाउंडिंग का कमाल

by Sadaf Farooqui
मई 15, 2025

Small Savings Big Dreams: जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा! अगर आप हर महीने सिर्फ ₹4,000 की छोटी सी रकम...

Next Post
Gomtinagar

Gomtinagar बना यूपी का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं

WCL 2025

WCL 2025: भारत ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, सेमीफाइनल खेलने से किया इनकार – “आतंकवाद और क्रिकेट साथ नहीं”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist