सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Investment tips: किसके खुद के 23 घर होने पर भी किराये पर रहना समझा बेहतर, जानिए कैसे खोला अमीरी का रास्ता

ऑस्ट्रेलिया के निवेशक रवि शर्मा के पास 23 घर हैं, फिर भी वह किराए के घर में रहते हैं। उनका मानना है कि निवेश को प्राथमिकता देने और समझदारी से फैसले लेने से भविष्य में बेहतर जीवन मिलता है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 19, 2026
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

23 Homes but Living on Rent: हममें से ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि अपना एक घर हो, जहां परिवार के साथ सुकून से जिंदगी बिताई जा सके। लेकिन एक ऐसे शख्स की कहानी सामने आई है, जिसके पास एक-दो नहीं बल्कि 23 घर हैं, फिर भी वह खुद किराए के घर में रहता है। यह कहानी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के प्रॉपर्टी निवेशक Ravi Sharma की है, जिनका फैसला सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं।

करोड़ों की संपत्ति, फिर भी किराया

32 साल के रवि शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया में 23 से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं। उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 25 मिलियन डॉलर बताई जाती है। इसके बावजूद वह सिडनी के मैक्वेरी पार्क इलाके में किराए के पेंटहाउस में रहते हैं और हर हफ्ते करीब 1,420 डॉलर किराया देते हैं। रवि एक प्रॉपर्टी बायर्स एजेंसी के संस्थापक हैं और उनकी कंपनी को 2023 और 2024 में REB Awards में बेस्ट बायर्स एजेंसी के लिए फाइनलिस्ट चुना गया था।

RELATED NEWS

Financial Minimalism:  क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

Financial Minimalism: क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

अगस्त 8, 2026
Money Truth: लाखों की कमाई, फिर भी कंगाल, EMI, Creadit Card के चक्रव्यूह मे फंसे Zen Z टेक इंजीनियर की कहानी

Money Truth: लाखों की कमाई, फिर भी कंगाल, EMI, Creadit Card के चक्रव्यूह मे फंसे Zen Z टेक इंजीनियर की कहानी

जुलाई 28, 2026

देशभर में फैला प्रॉपर्टी नेटवर्क

रवि शर्मा की प्रॉपर्टी न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, साउथ ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया जैसे राज्यों में फैली हुई हैं। सिडनी में उनकी सिर्फ एक-दो संपत्तियां हैं, जबकि बाकी अलग-अलग शहरों में हैं।
इसके बावजूद वह खुद किराए के घर में रहते हैं। इस तरीके को ‘रेंटवेस्टिंग’ कहा जाता है। इसका मतलब है कि जिस महंगे इलाके में रहना चाहते हैं, वहां किराए पर रहें और सस्ती या तेजी से बढ़ने वाली जगहों पर निवेश करें।

क्यों चुना किराए का रास्ता

रवि शर्मा ने 21 साल की उम्र में अपनी पहली प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने लगातार अलग-अलग शहरों में घर खरीदकर किराए पर दिए और निवेश बढ़ाते गए। उनका कहना है कि अगर वह सिडनी में खुद का घर खरीदते, तो उन्हें भारी डाउन पेमेंट देना पड़ता। इससे उनका बहुत सारा पैसा एक ही घर में फंस जाता और नए निवेश के मौके कम हो जाते। साथ ही, बाद में बेचने पर टैक्स और स्टाम्प ड्यूटी का नुकसान भी हो सकता था।

निवेश पहले, आराम बाद में

रवि का मानना है कि किराया न देना अच्छा लगता है, लेकिन अगर पैसा ऐसी संपत्ति में फंस जाए जो तेजी से न बढ़े, तो आगे के मौके सीमित हो जाते हैं। इसलिए उन्होंने पहले निवेश को प्राथमिकता दी।

वह YouTube पर ‘Personal Finance with Ravi Sharma’ नाम से चैनल भी चलाते हैं, जहां एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह लोगों को समझदारी से निवेश करने की सलाह देते हैं।

सोच बदले तो फायदा बड़ा

रवि शर्मा के अनुसार, सही रणनीति अपनाकर बाद में बेहतर घर और बेहतर इलाके में रहने का मौका मिल सकता है। उनका मानना है कि समझदारी से किया गया निवेश ही असली आर्थिक आजादी देता है।

Tags: Personal financeProperty Investment
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Financial Minimalism:  क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

Financial Minimalism: क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Financial Minimalism: आज कमाई बढ़ने के साथ लोगों की जरूरतें और खर्च भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, सेल,...

Money Truth: लाखों की कमाई, फिर भी कंगाल, EMI, Creadit Card के चक्रव्यूह मे फंसे Zen Z टेक इंजीनियर की कहानी

Money Truth: लाखों की कमाई, फिर भी कंगाल, EMI, Creadit Card के चक्रव्यूह मे फंसे Zen Z टेक इंजीनियर की कहानी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Engineer Money Management Story: अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी को अक्सर आर्थिक सफलता का पैमाना माना जाता है। लेकिन क्या...

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

August 2026 financial changes: जुलाई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अगस्त 2026 से कई नए वित्तीय नियम...

Credit card usage and financial control

Credit Card का जाल: फ़ायदे से ज़्यादा नुकसान,जानिए कैसे बढ़ता है कर्ज़ और इससे बचने के उपाय

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2025

Credit Card and Rising Expenses: आजकल हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड होता है, जो जरूरत के वक्त बहुत काम...

क्या छोटी बचत से  सच होगा बड़ा सपना ?कैसे SIP से रच सकते हैं करोड़ों का फाइनेंशियल मैजिक, जानिए कंपाउंडिंग का कमाल

क्या छोटी बचत से सच होगा बड़ा सपना ?कैसे SIP से रच सकते हैं करोड़ों का फाइनेंशियल मैजिक, जानिए कंपाउंडिंग का कमाल

by Sadaf Farooqui
मई 15, 2025

Small Savings Big Dreams: जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा! अगर आप हर महीने सिर्फ ₹4,000 की छोटी सी रकम...

Next Post
Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist