बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news : रिसर्च से सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, किस बीमारी लक्षण 3 साल पहले से दिखते हैं

गठिया के लक्षण बीमारी से 3 साल पहले दिखाई देने लगते हैं। ड्यूक यूनिवर्सिटी की रिसर्च से इस दिशा में बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे समय रहते इलाज आसान हो सकता है।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 24, 2025
in Uncategorized
Early signs of Arthritis
Share on FacebookShare on Twitter

Early signs of Arthritis गठिया यानी अर्थराइटिस, एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों को धीरे-धीरे खराब कर देती है। इस बीमारी से भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोग परेशान हैं। खास बात ये है कि यह बीमारी लाइलाज मानी जाती है, लेकिन अगर समय रहते इसके लक्षण पहचान लिए जाएं, तो इसे कंट्रोल करना आसान हो सकता है।

शुरुआती संकेत कई साल पहले मिलने लगते हैं,ड्यूक यूनिवर्सिटी की एक हालिया रिसर्च में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि गठिया के लक्षण इसके पूरी तरह विकसित होने के 3 साल पहले ही नजर आने लगते हैं। इस अध्ययन में 200 महिलाओं को शामिल किया गया था। जिन महिलाओं को बाद में गठिया हुआ, उनकी हड्डियों में बदलाव 8 साल पहले ही दिखने लगे थे। इस शोध से जुड़ी डॉक्टर वर्जीनिया, जो ड्यूक यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर हैं, कहती हैं कि “गठिया हमारे सोचने से कहीं पहले शरीर में असर दिखाना शुरू कर देता है।”

RELATED NEWS

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

जून 17, 2026
Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

जून 11, 2026

गठिया के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?

अगर आपको उठते-बैठते वक्त घुटनों या जोड़ों में हल्का दर्द महसूस होता है, तो इसे हल्के में न लें। खासकर अगर ये दर्द रोज का हिस्सा बन गया है, तो ये गठिया की शुरुआत हो सकती है। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है।

भारत और दुनिया में कितने लोग हैं इससे पीड़ित?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 6.35 करोड़ लोग गठिया से जूझ रहे हैं। साल 1990 में ये आंकड़ा सिर्फ 2.5 करोड़ था। वहीं अमेरिका में हर चौथा व्यक्ति गठिया का मरीज है। पूरी दुनिया की बात करें तो 50 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी की गिरफ्त में हैं।

गठिया होने के कारण क्या हैं?

गठिया के बढ़ने की एक बड़ी वजह हमारी बिगड़ती जीवनशैली है। ज्यादा वजन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और जोड़ों में लगी चोटें इसकी संभावना को बढ़ा देती हैं। इसके अलावा, यह बीमारी अनुवांशिक भी हो सकती है यानी अगर परिवार में किसी को है, तो आपकी भी रिस्क बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा घुटने के गठिया के मरीज
गठिया के 100 से ज्यादा प्रकार होते हैं, लेकिन सबसे आम है घुटनों का गठिया। इसकी वजह से घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के मामलों में भी तेजी आई है। सबसे ज्यादा लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस से परेशान हैं।

महिलाएं ज्यादा होती हैं इस बीमारी का शिकार

इस बीमारी के मरीजों में से करीब 73% लोग 55 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इनमें 60% महिलाएं हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस के अकेले दुनिया भर में 36.5 करोड़ मरीज हैं।इस रिसर्च के जरिए अब वैज्ञानिक उम्मीद कर रहे हैं कि गठिया को पहले ही पकड़ने के लिए नई तकनीकें और इलाज के बेहतर रास्ते तैयार किए जा सकेंगे।

Tags: Arthritis AwarenessHealth News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Cough Syrup Rules India: भारत में अब कफ सिरप और अन्य सिरप बेस्ड दवाओं की बिक्री को लेकर बड़े बदलाव...

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Cancer Medicines Become Costlier: देश के कई अस्पतालों में पिछले कुछ समय से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली...

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

Black Fever: उत्तर प्रदेश में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसी गंभीर...

Health Awareness: क्या पतले लोगों को भी हो सकता है फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Health Awareness: क्या पतले लोगों को भी हो सकता है फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Health Awareness: कई लोग बाहर से बिल्कुल दुबले-पतले और फिट दिखाई देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि...

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में भारी बरसात के...

Next Post
Udhampur

Udhampur में आतंकियों संग मुठभेड़, एक जवान शहीद; पहलगाम हमले के बाद बढ़ा अलर्ट

Aadhaar Card

आधार से हो सकता है फ्रॉड? जानिए कैसे अपने कार्ड को गलत इस्तेमाल से बचाएं...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist