रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health Tips : आपकी बॉडी दे रही है यह संकेत तो हो जाएं alert, हार्ट अटैक के Signs सिर्फ सीने तक नहीं होते

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर खासकर पैरों में कुछ बदलाव नजर आने लगते हैं, जैसे सूजन, ठंडक, दर्द या रंग बदलना। समय रहते इन संकेतों को समझकर सही इलाज बहुत जरूरी है।

by SYED BUSHRA
मई 11, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Early Signs of Heart Attack अक्सर हम मानते हैं कि हार्ट अटैक के लक्षण सिर्फ सीने में दर्द, सांस फूलना या चक्कर आना होते हैं। लेकिन हकीकत ये है कि आपके पैर भी इस गंभीर स्थिति के बारे में पहले से संकेत देने लगते हैं। अगर पैरों में कुछ असामान्य बदलाव नजर आ रहे हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

पैरों में दिखने वाले ये संकेत देते हैं हार्ट अटैक की चेतावनी

RELATED NEWS

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026
Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

जुलाई 19, 2026

पैरों में बिना वजह सूजन आना

अगर टखनों या पंजों में रोज-रोज सूजन हो रही है और कोई खास वजह भी नजर नहीं आ रही, तो यह दिल से जुड़ी परेशानी की ओर इशारा हो सकता है। यह दिक्कत शरीर में फ्लूइड जमा होने की वजह से होती है, जो हार्ट फेल होने की शुरुआत हो सकती है।

पैरों में ठंडापन और रंग बदलना

अगर आपके पैरों का तापमान सामान्य से काफी कम लग रहा है या उनका रंग नीला या बैंगनी सा दिख रहा है, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत है। इसका मतलब है कि दिल शरीर में खून अच्छे से नहीं पहुंचा पा रहा।

चलने पर दर्द या ऐंठन होना

अगर पैरों में चलने के दौरान बार-बार दर्द या खिंचाव महसूस होता है और थोड़ी देर आराम करने पर ठीक हो जाता है, तो यह साधारण नहीं है। यह खून की कमी या रुकावट की ओर इशारा करता है जो हार्ट की बीमारी से जुड़ा हो सकता है।

नाखूनों और त्वचा में बदलाव

पैरों के नाखून मोटे, पीले और त्वचा सूखी, फटी हुई या खुरदुरी हो जाए तो ये संकेत नजरअंदाज न करें। यह इस बात का इशारा हो सकता है कि शरीर के इन हिस्सों तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पा रहा है।

पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी होना

अगर पैरों में बार-बार सुन्नपन, झुनझुनाहट या सुई चुभने जैसा महसूस हो रहा है, तो यह नसों में खून की कमी का नतीजा हो सकता है। यह भी एक गंभीर संकेत है कि दिल सही से काम नहीं कर रहा।

क्या करें अगर ये संकेत नजर आएं?

डॉक्टर से तुरंत सलाह लें: अगर इन लक्षणों में से कोई भी लगातार महसूस हो रहा हो, तो देरी न करें।

जीवनशैली में बदलाव करें: संतुलित आहार, रोज थोड़ा व्यायाम, धूम्रपान और ज्यादा तेल-घी से दूरी दिल को मजबूत बना सकते हैं।

तनाव से बचें: तनाव हार्ट प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकता है, इसलिए मानसिक शांति बहुत जरूरी है।

ध्यान रखें :शरीर हमेशा संकेत देता है

हमारा शरीर पहले से संकेत देने लगता है, बस हमें उन्हें पहचानना आना चाहिए। खासकर पैर वो हिस्सा हैं जो अक्सर चुपचाप दिल की सेहत के बारे में बहुत कुछ बता देते हैं। अगर आप अपने पैरों में इन बदलावों को समय रहते समझें, तो दिल से जुड़ी बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।

सतर्क रहें, सेहतमंद रहें: दिल की हिफाजत अपने पैरों से शुरू करें।

Disclaimer: यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health Tipsheart care
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये  मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026

Medical Tests: 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद शरीर में कई ऐसे बदलाव होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे...

Next Post
UP Teachers

UP teachers के एडेड कॉलेजों में शिक्षकों के प्रमोशन की व्यवस्था बदली, डीआईओएस को मिली जिम्मेदारी

India Pakistan ceasefire से पहले परमाणु टकराव के मुहाने पर पहुंचे भारत-पाक, ट्रंप की मध्यस्थता पेशकश पर भारत का सख्त संदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist