बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health Tips: सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है नकली बेसन, जानें पहचानने के आसान तरीके

बेसन में अक्सर सूजी, मटर दाल, चावल पाउडर जैसे सस्ते पदार्थ मिलाए जाते हैं, जो असली चने के आटे की जगह इस्तेमाल होते हैं। नकली बेसन से जोड़ों का दर्द, पेट की समस्याएं हो सकती हैं। हाइड्रोक्लोरिक एसिड और नींबू से असली और नकली बेसन की पहचान की जा सकती है।

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 23, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Health Tips: बेसन जिसे हर भारतीय किचन में आसानी से पाया जा सकता है, हमारे खाने का एक अहम हिस्सा है। चाहे वो मिठाई हो या नमकीन, बेसन से बनी चीजें हमें बहुत पसंद आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल बाजार में नकली बेसन भी बिकता है? और यह हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कि असली और नकली बेसन के बीच का फर्क कैसे किया जा सकता है।

बेसन में मिलावट क्या होती है?

बाजार में जो बेसन बिकता है, उसमें अक्सर चने के आटे के अलावा सूजी, मटर दाल, चावल पाउडर, मक्के और खेसारी का आटा मिलाया जाता है। ये सभी चीजें सस्ती होती हैं, और यही वजह है कि मिलावट करने वाले इनका इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी तो कुछ लोग बेसन में कृत्रिम रंग भी मिला देते हैं ताकि वो ज्यादा आकर्षक दिखे।

RELATED NEWS

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

अगस्त 5, 2026
Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

अगस्त 3, 2026

नकली बेसन से क्या हो सकता है नुकसान?

नकली बेसन खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है और इससे आपको हो सकते हैं।जोड़ों का दर्द,पेट की समस्याए,शरीर में कमजोरी इसीलिए यह जरूरी है कि आप असली और नकली बेसन में फर्क जानें और हमेशा असली ही खरीदें।

असली और नकली बेसन की पहचान कैसे करें?

हाइड्रोक्लोरिक एसिड टेस्ट

यह तरीका थोड़ा अलग है, लेकिन इससे आप आसानी से पहचान सकते हैं। सबसे पहले, 2 चम्मच बेसन लें और उसमें 2 चम्मच पानी डालकर पेस्ट बना लें।अब इस पेस्ट में 2 चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें।5 मिनट इंतजार करें। अगर बेसन का रंग लाल हो जाए, तो समझ जाइए कि उसमें मिलावट की गई है।

नींबू टेस्ट

नींबू भी इस पहचान में मदद कर सकता है। 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच नींबू का रस डालें। फिर 2 चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
अगर बेसन का रंग लाल या भूरे रंग में बदल जाए, तो यह मिलावटी बेसन है।

असली बेसन की परख करें

अगली बार जब आप बाजार से बेसन लें, तो ध्यान रखें कि आप असली बेसन ही खरीदें। इन आसान तरीकों से आप नकली बेसन को पहचान सकते हैं और अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए अगली बार जब भी खरीदारी करें, थोड़ी सावधानी बरतें।और सही बेसन परख कर खरीदने की कोशिश करें।

Tags: AdulterationBesanhealth
Share198Tweet124Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Morning Health soaked staples: कई बार अच्छी सेहत के लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी आदतें...

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Healthy Aging : सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल भी शरीर को समय...

Vitamin D Deficiency: शरीर में  विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन D शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को...

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2025

Cancer and Microplastic: हमारे आस-पास हर समय ऐसे छोटे-छोटे कण मौजूद रहते हैं, जिनका हमें अहसास तक नहीं होता। इन्हें...

Next Post
Entertainment News:  सलमान ऋतिक की पहली ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, कबीर और टाइगर को साथ  देखकर फैंस हुए दीवाने

Entertainment News: सलमान ऋतिक की पहली ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, कबीर और टाइगर को साथ देखकर फैंस हुए दीवाने

IIT बाबा की भविष्यवाणी को विराट कोहली ने किया चकनाचूर, चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद साधू की हो रही ‘थू-थू’

IIT बाबा की भविष्यवाणी को विराट कोहली ने किया चकनाचूर, चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद साधू की हो रही ‘थू-थू’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist