बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bowel Cancer: साइलेंट किलर आंत के कैंसर से कैसे करें बचाव जानिए वह आदतें जिससे इसको हराएं

फिजिकल एक्टिविटी, फाइबर युक्त खाना, शराब से परहेज़ और प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखने से आप आंत्र कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। यह आसान बदलाव आपको एक स्वस्थ जीवन देते हैं।

by SYED BUSHRA
जून 11, 2025
in Uncategorized
Easy ways to prevent bowel cancer naturally with diet and lifestyle tips
Share on FacebookShare on Twitter

Bowel Cancer:आजकल की बिगड़ती जीवनशैली की वजह से कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खानपान की आदतें, काम का तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी कई बीमारियों की जड़ बन चुकी हैं। इन्हीं बीमारियों में एक है आंत्र कैंसर (Bowel Cancer)। यह बीमारी अब 50 साल से कम उम्र के लोगों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है, खासकर इंग्लैंड जैसे देशों में, जहां इसकी रफ्तार यूरोप के बाकी हिस्सों से ज्यादा है।

2024 में लैंसेट ऑन्कोलॉजी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हमारा गलत खानपान कैंसर के खतरे को बढ़ा रहा है। आज हम आपको कुछ आसान से उपाय बताएंगे, जिनसे आप आंत्र कैंसर से खुद को बचा सकते हैं।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026

रोज थोड़ा एक्टिव रहें

फिजिकल एक्टिव रहना सबसे जरूरी उपायों में से एक है। अगर आप हर दिन कम से कम 30 मिनट की तेज चाल से वॉक करते हैं या फिर किसी खेल में एक्टिव रहते हैं, तो आंत्र कैंसर का खतरा करीब 20% तक कम हो सकता है। हफ्ते में 150 मिनट की हल्की-फुल्की कसरत भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इससे शरीर मजबूत बनता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

फाइबर वाला खाना ज़रूर खाएं

हमारे पाचन तंत्र को सही रखने और आंतों को साफ करने में फाइबर का बहुत अहम रोल होता है। फल, सब्ज़ियाँ, दालें, साबुत अनाज की रोटी और हाई फाइबर वाले सीरियल खाने से आंत्र कैंसर का खतरा कम हो सकता है। इसके साथ ही रेड मीट से दूरी बनाना बहुत जरूरी है। इसे ज़्यादा खाने से कैंसर होने का खतरा 32% तक बढ़ सकता है।

शराब से पूरी तरह बचें

शराब पीना आंतों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बाद में कैंसर बनने की संभावना बढ़ जाती है। रिसर्च के मुताबिक, हर गिलास शराब से कोलन कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर यही है कि शराब से पूरी तरह दूरी बना ली जाए। अगर छोड़ना मुश्किल हो, तो धीरे-धीरे इसकी मात्रा कम करते जाएं।

पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी

बहुत ज़्यादा प्रोसेस्ड और पैक्ड खाना खाने से वजन बढ़ता है। मोटापा अपने साथ कई बीमारियां लाता है और आंत्र कैंसर भी उनमें से एक है। ज्यादा मोटापे से आंतों में पॉलीप्स बनने लगते हैं, जो बाद में कैंसर में बदल सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि घर का बना ताजा खाना खाएं और बाहर के फास्ट फूड से परहेज़ करें।

Disclaimer:यह लेख सामान्य जानकारी और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी बीमारी या उपचार से जुड़ा निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। News1India इस जानकारी की पुष्टि या जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Tags: cancer awarenessHealth Tips
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Next Post
Lucknow SCR

Lucknow SCR बनेगा रैपिड डेवलपमेंट का हब: SCR योजना से जुड़े 6 जिलों को मिलेगी 300 किमी आउटर रिंग रोड और 200 किमी रैपिड रेल

KDA

KDA Kanpur में बजट में घर का सपना होगा पूरा, KDA दे रहा सस्ते फ्लैट्स — लोकेशन और कीमत जानें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In