मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Dental Treatment: क्या सच में दांतों में कीड़ा लगता है? जानिए क्या है सच्चाई और इसका इलाज

दांतों में "कीड़ा लगना" असल में एक मिथक है, जबकि हकीकत में ये डेंटल कैविटी होती है। सही देखभाल और समय पर इलाज से इससे आसानी से बचा जा सकता है।

by SYED BUSHRA
जून 6, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Effective dental cavity treatment and prevention : अक्सर बचपन से हमें कहा जाता है।”ज्यादा मिठाई मत खाओ, दांत में कीड़ा लग जाएगा।” लेकिन क्या वाकई दांतों में कोई असली कीड़ा लगता है? नहीं! असल में, ये “कीड़ा लगना” एक आम बोलचाल की भाषा है जिसका मतलब होता है।डेंटल कैविटी या दांत में सड़न। यह एक मेडिकल स्थिति है, जिसे समझना बहुत जरूरी है।

दांत कैसे खराब होते हैं?

हमारे दांतों की बनावट तीन परतों से बनी होती है:

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

इनेमल (Enamel) – सबसे बाहरी परत

डेंटिन (Dentin) – बीच की परत

पल्प (Pulp) – अंदर की परत, जिसमें नसें और खून की नलिकाएं होती हैं

जब हम दिनभर कुछ भी खाते-पीते हैं, तो उसके बाद अगर सही तरह से सफाई न हो, तो दांतों पर प्लाक जम जाता है। यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है जिसमें बैक्टीरिया पनपते हैं। ये बैक्टीरिया खाने के छोटे टुकड़ों को तोड़कर एसिड बनाते हैं, जो दांतों की इनेमल को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। जब इनेमल खत्म होने लगती है, तो वहां छोटे-छोटे गड्ढे बनने लगते हैं, जिन्हें हम कैविटी या “कीड़ा लगना” कहते हैं।

दांतों में सड़न (कैविटी) के लक्षण

अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो यह डेंटल कैविटी के संकेत हो सकते हैं:

दांत में लगातार हल्का या तेज दर्द रहना

ठंडा या गर्म खाने-पीने से झनझनाहट होना

दांत पर काले या भूरे रंग के धब्बे दिखना

खाना चबाते समय दर्द महसूस होना

दांतों में छोटे छेद या गड्ढे दिखना

कैसे रखें दांतों का ख्याल?

दिन में दो बार ब्रश करें, खासकर रात में सोने से पहले

हर बार खाने के बाद कुल्ला करें

बहुत ज्यादा मीठा या चिपचिपा खाना कम खाएं

साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट को दिखाएं

फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट इस्तेमाल करें

दांत की कैविटी का इलाज

अगर दांत में सड़न शुरू हो चुकी है तो समय रहते डेंटिस्ट से दिखाना जरूरी है। शुरुआत में इलाज आसान होता है। फिलिंग कर दी जाती है। लेकिन अगर कैविटी गहरी हो जाए, तो रूट कैनाल या दांत निकालने की नौबत भी आ सकती है। इसलिए लक्षण नजर आते ही डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

Tags: Dental CareHealth Tips
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
उमर अब्दुल्ला ने क्यों कहा, ‘मनोज सिन्हा जी का हुआ प्रमोशन, लेकिन मुझे मिला डिमोशन’, जिसका PM मोदी ने दिया जवाब

उमर अब्दुल्ला ने क्यों कहा, ‘मनोज सिन्हा जी का हुआ प्रमोशन, लेकिन मुझे मिला डिमोशन’, जिसका PM मोदी ने दिया जवाब

ussia ukraine war drone strikes in priluki and kharkiv civilian casualties news

Ukraine पर Russia का पलटवार,ड्रोन हमले में पांच की मौत, मासूम बच्चा भी शामिल जंग पहुंची खतरनाक मोड़ पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In