रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Epsom Salt Bath:व्रत वाले नमक का यहां पर भी हो रहा इस्तेमाल, इसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे

सेंधा नमक से नहाने के कई फायदे हैं। यह स्किन को चमकदार बनाता है, दर्द और सूजन कम करता है, मानसिक तनाव को दूर करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 2, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Health Benefits Of Epsom Salt Bath-आजकल सेंधा नमक, एप्सम सॉल्ट और समुद्री नमक से नहाने का चलन काफी बढ़ गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि लोग अब प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपचारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सॉल्ट बाथ न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि स्किन केयर और मानसिक शांति के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। सोशल मीडिया पर भी वेलनेस एक्सपर्ट इसे हेल्दी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बता रहे हैं। फिटनेस और ब्यूटी को लेकर जागरूक लोग इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल कर रहे हैं। लेकिन क्या सच में सेंधा नमक वाले पानी से नहाने से शरीर को लाभ मिलता है? आइए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदों के बारे में।

सेंधा नमक से नहाने के फायदे

त्वचा को बनाए चमकदार और स्वस्थ

RELATED NEWS

Turmeric Health Benefits: हल्दी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद? कई वैज्ञानिक दावों पर रिसर्च ने उठाए सवाल

Turmeric Health Benefits: हल्दी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद? कई वैज्ञानिक दावों पर रिसर्च ने उठाए सवाल

अगस्त 15, 2026
Beauty tips :  त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाए, किससे आता है ज़्यादा glow फेशियल या क्लीनअप ,जानिए दोनों का फ़र्क

Beauty tips : त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाए, किससे आता है ज़्यादा glow फेशियल या क्लीनअप ,जानिए दोनों का फ़र्क

मई 11, 2025

वेबएमडी के अनुसार, सेंधा नमक से नहाने से स्किन की डेड सेल्स हट जाती हैं और त्वचा निखरी व मुलायम नजर आती है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को इन्फेक्शन से भी बचाते हैं।

मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत

सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर आपको लंबे समय से बॉडी पेन या मांसपेशियों में जकड़न की समस्या है, तो सेंधा नमक से नहाने से काफी आराम मिल सकता है।

तनाव को दूर कर मानसिक शांति दे

सेंधा नमक से नहाने से मानसिक तनाव कम होता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे दिमाग को सुकून मिलता है। मैग्नीशियम की मौजूदगी मानसिक थकान को भी कम करने में मदद करती है, जिससे आपको रिलैक्स महसूस होता है।

शरीर को डिटॉक्स करे

सेंधा नमक के पानी से नहाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। अगर आपको स्किन पर जलन, खुजली या सूजन की समस्या होती है, तो सेंधा नमक का स्नान राहत देने में मदद कर सकता है।

अच्छी नींद में मददगार

अगर आप नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सेंधा नमक से नहाने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। यह शरीर को आराम देता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

कैसे करें सेंधा नमक वाला स्नान

सेंधा नमक बाथ लेने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी में 2-3 बड़े चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इसके बाद 15 से 20 मिनट तक इस पानी से स्नान करें। इससे आपके शरीर में ताजगी आएगी और स्किन भी हेल्दी दिखेगी।

सेंधा नमक से नहाने के कई फायदे हैं। यह स्किन को चमकदार बनाता है, दर्द और सूजन कम करता है, मानसिक तनाव को दूर करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। अगर आप प्राकृतिक तरीकों से अपनी हेल्थ और स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो सेंधा नमक से नहाना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Tags: Health Benefitsskincare
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Turmeric Health Benefits: हल्दी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद? कई वैज्ञानिक दावों पर रिसर्च ने उठाए सवाल

Turmeric Health Benefits: हल्दी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद? कई वैज्ञानिक दावों पर रिसर्च ने उठाए सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Turmeric Health Benefits: हल्दी का इस्तेमाल दक्षिण एशिया के साथ एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के खान-पान में लंबे समय...

Beauty tips :  त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाए, किससे आता है ज़्यादा glow फेशियल या क्लीनअप ,जानिए दोनों का फ़र्क

Beauty tips : त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाए, किससे आता है ज़्यादा glow फेशियल या क्लीनअप ,जानिए दोनों का फ़र्क

by SYED BUSHRA
मई 11, 2025

Difference between facial and clean up आजकल हर कोई अपनी त्वचा को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए पार्लर...

gond benefits: कौन है सेहत के लिए ज्याद बेहतर, इनमें क्या है अंतर जानिए कैसे करे इस्तेमाल

gond benefits: कौन है सेहत के लिए ज्याद बेहतर, इनमें क्या है अंतर जानिए कैसे करे इस्तेमाल

by Ahmed Naseem
मार्च 24, 2025

gond benefits: गोंद और गोंद कतीरा दिखने में एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन दोनों के फायदे और उपयोग पूरी...

coconut water vs lemon water benefits

Health news : नारियल का पानी या नींबू पानी किस नेचुरल ड्रिंक से मिलेगा आपकी सेहत को ज़्यादा फ़ायदा?

by SYED BUSHRA
मार्च 19, 2025

coconut water vs lemon water benefits नारियल पानी और नींबू पानी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन...

benefits of eating soaked raisins

Health news : किस ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाने से फ़ायदा मिलेगा चार गुना ज़्यादा ,जानिए किन बीमारियों का है यह चमत्कारी इलाज

by SYED BUSHRA
मार्च 8, 2025

Benefits of Eating Soaked Raisins : ड्राई फ्रूट्स में काजू और बादाम के बाद किशमिश सबसे ज्यादा खाई जाती है।...

Next Post
कहां है मोक्ष की नगरी जिसके घाटों के दर्शन मात्र से मिट जाएंगे सात जन्मों के पाप

कहां है मोक्ष की नगरी जिसके घाटों के दर्शन मात्र से मिट जाएंगे सात जन्मों के पाप

इसके बिना कोई खाना नहीं बनता, लेकिन अधिक सेवन दिल, किडनी और हड्डियों के लिए है नुकसानदे

इसके बिना कोई खाना नहीं बनता, लेकिन अधिक सेवन दिल, किडनी और हड्डियों के लिए है नुकसानदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist