Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

fatty liver in youngsters: Fatty liver युवाओं में क्यों बढ़ रही यह बीमारी जानिए कैसी लाइफस्टाइल बन रही है इसकी वजह

तेजी से बदलती जीवनशैली, खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, शराब का सेवन, तनाव और नींद की कमी,ये सब फैटी लिवर की बीमारी को युवाओं में तेजी से बढ़ा रहे हैं।

by Sadaf Farooqui
April 24, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

fatty liver in youngsters: आजकल की तेज़ रफ्तार जिंदगी ने हमारी जीवनशैली और खाने-पीने की आदतों को पूरी तरह बदल दिया है। पहले जहाँ 50 की उम्र के बाद लोग बीमारियों से परेशान होते थे, वहीं अब 20-30 साल के युवा भी गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। ऐसी ही एक बीमारी है फैटी लिवर, जो अब युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। हर 10 में से करीब 3 युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं, और यह समस्या सिर्फ किसी एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की बन चुकी है।

खाने-पीने की गलत आदतें

फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है बिगड़ा हुआ खानपान। आजकल के युवा हेल्दी खाना छोड़कर फास्ट फूड, जंक फूड, तला-भुना और मीठा ज़्यादा खा रहे हैं। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट जैसे बेकरी आइटम जिनमें चीनी और मैदा भरपूर होता है, ये सब फैटी लिवर को बढ़ावा देते हैं। ज्यादा मीठा और तैलीय खाना शरीर में वसा बढ़ाता है, जो धीरे-धीरे लिवर पर जमा होने लगता है और फैटी लिवर का रूप ले लेता है।

RELATED NEWS

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

June 11, 2026
Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

June 10, 2026

शराब और नशे की लत

कई युवा दिखावे या आदत के कारण शराब का सेवन करने लगते हैं। शराब लिवर पर सीधा असर डालती है और अगर लंबे समय तक पी जाए तो लिवर में चर्बी जमा होने लगती है। नशे की लत भी इस बीमारी की एक अहम वजह है।

शारीरिक गतिविधि की कमी

आजकल बच्चे और युवा मोबाइल, वीडियो गेम और सोशल मीडिया में इतने व्यस्त रहते हैं कि शारीरिक एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। ना पैदल चलना, ना साइकिल चलाना, ना खेलना-कूदना इस वजह से शरीर में कैलोरी खर्च नहीं हो पाती और फैट जमा होने लगता है। जब शरीर में फैट बढ़ता है, तो लिवर भी उसकी चपेट में आ जाता है।

तनाव और नींद की कमी

आज के युवा करियर, पढ़ाई और रिश्तों को लेकर काफी तनाव में रहते हैं। ऊपर से पर्याप्त नींद भी नहीं लेते। ये दोनों चीजें भी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ती हैं और लिवर पर असर डालती हैं। साथ ही, जिम में बिना डॉक्टरी सलाह लिए सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड लेना भी लिवर को नुकसान पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें:-EPREL Sticker: क्या हैं EPREL स्टिकर क्यों यूरोप में बिकने वाले मोबाइल पर लगाना होगा जरूरी

कैसे बचें इस बीमारी से?

फैटी लिवर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है संतुलित जीवनशैली अपनाना। हेल्दी खाना, समय पर खाना, रोज़ थोड़ी-बहुत शारीरिक गतिविधि करना, शराब और नशे से दूरी बनाना और तनाव कम करने की कोशिश करना बेहद ज़रूरी है। नींद पूरी लेना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना भी इस बीमारी से बचाव में मदद कर सकता है।

Tags: Health Newsliver disease
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
June 11, 2026

Cancer Medicines Become Costlier: देश के कई अस्पतालों में पिछले कुछ समय से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली...

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Black Fever: उत्तर प्रदेश में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसी गंभीर...

Health Awareness: क्या पतले लोगों को भी हो सकता है फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Health Awareness: क्या पतले लोगों को भी हो सकता है फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Health Awareness: कई लोग बाहर से बिल्कुल दुबले-पतले और फिट दिखाई देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि...

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में भारी बरसात के...

water intake and kidney health tips

Healthy Kidneys tips: क्या कम पानी पीने से बिगड़ जाती है किडनी की सेहत, इसको हेल्दी रखने के लिए कितना पानी पिएं

by SYED BUSHRA
August 9, 2025

Kidneys health news:हमारी किडनी शरीर का वो जरूरी अंग है, जो शरीर से खराब चीज़ों और ज़हरीले टॉक्सिन्स को बाहर...

Next Post
आतंकियों से अकेले भिड़ गए आदिल और छीन ली राइफल, फिर पहलगाम के शेर ने ऐसे बचाई कई पर्यटकों की जिंदगी

आतंकियों से अकेले भिड़ गए आदिल और छीन ली राइफल, फिर पहलगाम के शेर ने ऐसे बचाई कई पर्यटकों की जिंदगी

Maulana Tauqeer Raza

पहलगाम आतंकी हमले पर IMC प्रमुख का सख्त बयान: कहा– पाकिस्तान से तोड़ें सभी रिश्ते

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist