Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

अचानक खड़े होते ही क्यों आता है चक्कर, जानिए इसके पीछे का कारण,लक्षण और बचाव के आसान तरीके

अचानक खड़े होते ही चक्कर आना लो ब्लड प्रेशर यानी ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन की निशानी हो सकती है। यह अक्सर बुजुर्गों या डिहाइड्रेशन से जूझ रहे लोगों में होता है।

by SYED BUSHRA
July 14, 2025
in Uncategorized
Feel dizzy when you stand up
Share on FacebookShare on Twitter

Feel Dizzy When You Stand Up : कई बार आपने खुद महसूस किया होगा या किसी और को देखा होगा कि लेटने या बहुत देर तक बैठने के बाद जैसे ही कोई व्यक्ति अचानक खड़ा होता है, उसे चक्कर आने लगता है, आंखों के सामने धुंधलापन छा जाता है या कमजोरी सी लगती है। मेडिकल भाषा में इसे ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन या पोस्चरल हाइपोटेंशन कहा जाता है। यह एक प्रकार का लो ब्लड प्रेशर होता है जो पोजिशन बदलते वक्त महसूस होता है।

क्या होता है इसके पीछे का कारण?

जब हम अचानक खड़े होते हैं तो गुरुत्वाकर्षण बल के कारण शरीर का खून पैरों की ओर खिंच जाता है। इससे दिल की ओर जाने वाला खून थोड़ी देर के लिए कम हो जाता है, जिससे अचानक ब्लड प्रेशर गिर जाता है। आमतौर पर शरीर खुद इस बदलाव को संभाल लेता है, लेकिन जिन लोगों की यह प्रतिक्रिया कमजोर होती है, उन्हें चक्कर, थकावट या बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है।

RELATED NEWS

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

June 8, 2026
Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

May 24, 2026

किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा?

बुजुर्गों को यह समस्या अधिक होती है।

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी वालों को।

कुछ दवाइयों (जैसे ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन की दवाएं) के सेवन से।

लंबे समय तक बिस्तर पर रहने वाले मरीजों को भी यह परेशानी हो सकती है।

क्या होते हैं इसके लक्षण?

अचानक चक्कर आना

आंखों के सामने अंधेरा या धुंधलापन

शरीर में कमजोरी या थकावट

जी मिचलाना

कुछ मामलों में बेहोशी

अक्सर ये लक्षण खड़े होने के कुछ ही सेकंड में दिखाई देते हैं और कुछ देर बैठने या लेटने पर ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन अगर ये बार-बार हो, तो खतरे की घंटी हो सकती है।

कब दिखाएं डॉक्टर को?

अगर आपको बार-बार खड़े होते ही चक्कर आता है या बेहोशी जैसा महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किसी हार्ट प्रॉब्लम, नर्व सिस्टम की दिक्कत या न्यूरोलॉजिकल बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

कैसे करें बचाव?

लेटने या बैठने के बाद धीरे-धीरे उठें।

शरीर में पानी की कमी न होने दें, खूब पानी पिएं।

ज़रूरत हो तो कॉम्प्रेशन स्टॉकिंग्स पहनें जिससे पैरों में खून जमा न हो।

भारी खाना खाने से बचें और छोटे-छोटे हिस्सों में खाएं।

नियमित हल्की एक्सरसाइज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहे।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है और इसे चिकित्सकीय सलाह के रूप में न लें। लक्षण दिखें तो डॉक्टर से परामर्श लें। News1India इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेता।

Tags: Health Tipslow blood pressure
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Dark Circles Causes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों की सेहत पर...

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Health tips: डायबिटीज आज के समय में एक बहुत आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस रोग से जूझ...

Next Post
Maruti Suzuki Jimny

थार की छुट्टी करने आ रही नई Jimny फेसलिफ्ट! दमदार फीचर्स और धांसू लुक्स के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

Archita Phukan

AI के जरिए बदनामी का शिकार हुईं अर्चिता फुकन: पूर्व प्रेमी ने बनाए फर्जी वीडियो, गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist