Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health tips : गंदा बिस्तर बन सकता है बीमारियों का घर जानें कितने दिनों में धोना चाहिए गद्दा, तकिया और चादर

बिस्तर का साफ सुथरा रहना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। तकिया, बेडशीट, गद्दा और कंबल, इन सबको समय समय पर धोकर हम बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप बिस्तर को साफ रखते हैं तो आप अपनी सेहत का भी ख्याल रखते हैं। इन कुछ साधारण आदतों को अपनाकर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 30, 2024
in Uncategorized
How often to clean bed
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

How often to clean bed :  बिस्तर पर सोने के बाद हमें आराम मिलता है और थकान मिटती है, लेकिन अगर बिस्तर गंदा हो तो यह हमारी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। बिस्तर के हर हिस्से जैसे तकिया, गद्दा, चादर आदि को समय-समय पर धोना जरूरी है ताकि बीमारियों से बचा जा सके। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कब-कब और कैसे आपको इन चीजों को साफ करना चाहिए।

तकिया

आपके तकिए का कवर सबसे ज्यादा गंदा होता है क्योंकि यह सीधा आपके चेहरे से संपर्क में आता है। इसे हर हफ्ते धोना चाहिए। अगर आपको मुंहासे या स्किन की कोई समस्या हो तो इसे हर तीन दिन में भी धो सकते हैं। तकिया को धोना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन इसे हर तीन महीने में एक बार धोना चाहिए। अगर आप ज्यादा पसीना बहाते हैं या एलर्जी की समस्या है, तो आप इसे हर दो हफ्ते में वैक्यूम क्लीनर से भी साफ कर सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

बेडशीट

बेडशीट हर हफ्ते धोनी चाहिए। यदि आप इसे लंबे समय तक गंदा छोड़ते हैं, तो इससे कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जैसे रैशेज या खुजली। सोते वक्त हमारा शरीर पसीना छोड़ता है और धूल-मिट्टी भी बैडशीट पर जमा हो जाती है, जिससे यह गंदा हो जाता है। इसलिए बेडशीट को हर हफ्ते बदलने की आदत डालें।

मैट्रेस कवर

मैट्रेस कवर भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह गद्दे को गंदगी और धूल से बचाता है। इसे हर दो हफ्ते में धोना चाहिए, ताकि कोई भी एलर्जी या स्किन इन्फेक्शन से बचा जा सके। अगर आपका मैट्रेस कवर वाटरप्रूफ है, तो इसे धोने से पहले ध्यान से दिशा निर्देश पढ़ लें।

कंबल

कंबल को हर दो से तीन महीने में एक बार धोना चाहिए। अगर आप सर्दियों में कंबल का रोज़ इस्तेमाल करते हैं, तो इसे हर दो महीने में धो सकते हैं। इसे लंबे समय तक गंदा छोड़ने से बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो सकती है, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

गद्दा

गद्दा धोना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसे भी साफ रखना जरूरी है। इसे हर तीन महीने में वैक्यूम क्लीनर से साफ करें और अगर गद्दे पर कोई दाग लगे तो उसे तुरंत धो लें। यदि गद्दे में बहुत ज्यादा गंदगी जमा हो गई हो तो पेशेवर क्लीनिंग सेवा का सहारा लेकर धुलवा ले,

स्वास्थ्य और मौसम के अनुसार ध्यान रखें

गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए बिस्तर को ज्यादा बार धोना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो भी बिस्तर को ज्यादा बार धोना चाहिए। छोटे बच्चों के बिस्तर को विशेष ध्यान से साफ रखें क्योंकि वे अक्सर खाने, लार, या अन्य गंदगी से बिस्तर गंदा कर देते हैं।

अगर आपके पास पालतू जानवर हैं तो भी बिस्तर को साफ रखने का ध्यान रखें क्योंकि उनके फर और गंदे पैरों से बिस्तर पर गंदगी जमा हो सकती है।

बिस्तर को साफ रखने के और भी टिप्स

बिस्तर पर खाना या पीना न करें। जूते पहनकर बिस्तर पर न जाएं। बिस्तर को धूप में सुखाने की आदत डालें। बिस्तर को हवादार कमरे में रखें।समय समय पर गद्दे को पलटते रहें। इन सब उपायों को इस्तेमाल कर आप बीमारियों से बच सकते हैं।

Tags: Bed cleaning tipscleaning schedulehygiene and health
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sambhal Kashyap

जामा मस्जिद के सामने खाली जमीन पर फिर से होगी पूजा-पाठ, कश्यप समाज का जोरदार दावा

Health News: क्यों छोटी उम्र में बन रहे लोग डायबिटीज़ के मरीज़,आप भी जानिए इससे जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें

Health News: क्यों छोटी उम्र में बन रहे लोग डायबिटीज़ के मरीज़,आप भी जानिए इससे जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version