रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news कैसे पाएं लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी, क्या यह सही खान पान, एक्सरसाइज़ और तनाव मुक्त लाइफस्टाइल से संभव है

लंबी और सेहतमंद जिंदगी के लिए हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, संतुलित जीवनशैली और सकारात्मक सोच जरूरी है। अगर हम अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 20, 2025
in Uncategorized
healthy life tips
Share on FacebookShare on Twitter

Healthy life tips : अच्छी सेहत ही असली दौलत है। अगर सेहत ठीक नहीं होगी, तो जिंदगी अधूरी लगने लगेगी। लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं, लेकिन हमारे साधु-संत सदियों पहले ही इसका राज जानते थे। आज विज्ञान भी उनकी जीवनशैली को ही सेहतमंद रहने का मंत्र मान रहा है। सवाल यह है कि क्या कोई 100 साल तक बिना बीमारी के जी सकता है? एम्स के नेशनल सेंटर फॉर एजिंग के डॉ. प्रसून चटर्जी का कहना है कि हां, यह संभव है, लेकिन इसके लिए हेल्दी रूटीन को अपनाना जरूरी है।

लंबी उम्र का विज्ञान

डॉ. चटर्जी बताते हैं कि इंसान की उम्र कई चीजों पर निर्भर करती है। अगर माता-पिता की उम्र लंबी रही हो, तो बच्चों की भी लंबी उम्र होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन यह सिर्फ 30% मायने रखता है, बाकी 70% हमारी दिनचर्या पर निर्भर करता है। क्या हम हेल्दी खाना खाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, तनाव से दूर रहते हैं, यह सब हमारी सेहत को प्रभावित करता है। अगर सही जीवनशैली अपनाई जाए, तो लंबी उम्र पाना मुश्किल नहीं है।

RELATED NEWS

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026
Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

जुलाई 19, 2026

प्रकृति के साथ तालमेल

1950 के दशक में भारत में औसत उम्र 50 साल के आसपास थी, लेकिन साधु-संत 100 साल तक जीते थे। इसका कारण था उनकी अनुशासित दिनचर्या। वे सूर्योदय से पहले उठते, दिन में सीमित भोजन करते और सूर्यास्त के बाद खाना नहीं खाते थे। उनकी जीवनशैली प्रकृति के अनुसार थी, जिससे उनका शरीर बीमारियों से दूर रहता था।

सही खान-पान है सबसे जरूरी

लंबी उम्र का सबसे बड़ा राज हेल्दी डाइट है। जापान के ओकिनावा में हुए एक शोध में पाया गया कि वहां के लोग कम भोजन करते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। इसी तरह, हमारे ऋषि-मुनि भी कम खाते थे। इसलिए जब भी खाना खाएं, पेट को 20% खाली रखें।

संतुलित आहार अपनाएं

हमें अपने खाने को संतुलित रखना चाहिए। साबुत अनाज, दाल, सब्जियां, फल, और बीज खाने से शरीर को पूरी पोषण मिलता है। आजकल लोग कार्बोहाइड्रेट कम कर देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। शरीर को रोजाना 50% कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है। शाकाहारी भोजन अपनाने से दिल की बीमारियों और कैंसर का खतरा 20-25% तक कम हो जाता है।

क्या न खाएं?

सेहतमंद रहने के लिए यह जानना भी जरूरी है कि क्या न खाएं। जंक फूड, फास्ट फूड और रेड मीट से बचना चाहिए। यह न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उम्र भी घटाते हैं। चीनी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। अगर चीनी छोड़ दी जाए, तो उम्र लंबी हो सकती है। शराब और सिगरेट भी सेहत खराब करने के बड़े कारण हैं।

एक्सरसाइज है बेहद जरूरी

खाने के बाद सबसे जरूरी है शारीरिक गतिविधि। डॉ. चटर्जी बताते हैं कि मैंने 80 साल की उम्र तक कोई भी हेल्दी इंसान नहीं देखा जिसने एक्सरसाइज न की हो। एक मिनट की एक्सरसाइज से उम्र 7 मिनट तक बढ़ सकती है। रोजाना कम से कम 7,000 कदम चलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

परिवार और दोस्तों से जुड़े रहें

अच्छी सेहत के लिए सामाजिक जीवन भी जरूरी है। अकेलापन डिप्रेशन और मानसिक बीमारियों को बढ़ाता है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सेहत अच्छी रहती है। गप्पे मारें, घूमें, पिकनिक पर जाएं और खुश रहें

डिस्क्लेमर: यहां बताई गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए है। News1India किसी भी जानकारी की पुष्टी नहीं करता है। इनको इस्तेमाल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Tags: Fitness TipsHealth TipsHealthy lifestyle
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये  मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026

Medical Tests: 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद शरीर में कई ऐसे बदलाव होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे...

Next Post
सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

Indian Railway: जनरल टिकट से यात्रा करने वालों के लिये रेलवे ने किए कई बदलाव, जानिए यात्रियों पर होगा कितना प्रभाव

Indian Railway: जनरल टिकट से यात्रा करने वालों के लिये रेलवे ने किए कई बदलाव, जानिए यात्रियों पर होगा कितना प्रभाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist