Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Bad breath : मीटिंग हो या पार्टी अब नहीं होगी शर्मिंदगी, जानिए मुंह की बदबू हटाने के ये घरेलू असरदार उपाय

मुंह की बदबू को दूर करने के लिए फिटकरी, बेकिंग सोडा और लौंग जैसे घरेलू उपाय काफी असरदार हैं। रोजाना इनका सही इस्तेमाल करके आप अपनी सांसों को फिर से तरोताजा बना सकते हैं।

by SYED BUSHRA
April 20, 2025
in Uncategorized
home remedies for bad breath
Share on FacebookShare on Twitter

Home remedies for bad breath कई बार ऐसा होता है कि हमें खुद अपने मुंह से आ रही बदबू का एहसास नहीं होता, लेकिन हमारे आसपास मौजूद लोग इसे तुरंत महसूस कर लेते हैं। जब हम किसी मीटिंग, पार्टी या भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाते हैं और कोई हमारी सांसों की बदबू से असहज महसूस करता है, तो यह हमारे लिए शर्मिंदगी और आत्मविश्वास की कमी का कारण बन जाता है। चाहे आप कितने भी अच्छे दिखते हों, लेकिन अगर मुंह से दुर्गंध आ रही हो तो सब बेकार लगने लगता है।

बदबू की वजह क्या होती है?

अक्सर लोग मुंह की सही तरीके से सफाई नहीं करते, जिससे दांतों के बीच या जीभ पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। अगर दांतों में कैविटी है या मसूड़ों में सूजन है, तो इससे बदबू आना आम बात है। कुछ मामलों में ये समस्या पायरिया (Pyorrhoea) की वजह से भी होती है।

RELATED NEWS

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

June 10, 2026
Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

June 8, 2026

डॉ. के मुताबिक, कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार नुस्खों के बारे में।

फिटकरी (Alum) से कुल्ला करें

अगर आपकी सांसों से बदबू आ रही है, तो फिटकरी काफी काम आ सकती है। एक ग्लास पानी में थोड़ी सी फिटकरी डालकर बीस मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे किसी साफ सूती कपड़े से छानकर कांच की बोतल में भर लें। रोजाना सुबह ब्रश करने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

लौंग (Clove) का इस्तेमाल

लौंग एक सुगंधित मसाला है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप इसे कच्चा चबा सकते हैं या फिर इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। लौंग की चाय बनाने के लिए थोड़ा सा लौंग पाउडर और पानी मिलाकर 15 मिनट तक उबालें और फिर इसका सेवन करें। इससे मुंह की बदबू कम होने लगेगी और सांसें भी ताजगी से भर जाएंगी।

बेकिंग सोडा से करें कुल्ला

बेकिंग सोडा को खाने की चीज़ों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये मुंह की बदबू हटाने में भी कारगर है। एक ग्लास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इस पानी से दिन में दो बार कुल्ला करें। इससे बैक्टीरिया कम होंगे और सांसों से दुर्गंध दूर होगी।

मुंह की बदबू भले ही आम समस्या हो, लेकिन इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं। रोजाना मुंह की सफाई, सही खानपान और ऊपर बताए गए घरेलू उपायों से इस परेशानी से बचा जा सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health TipsHome Remedies
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Medical Awareness: अगर आप भरपेट खाना खाने के कुछ ही समय बाद फिर से भूख महसूस करने लगते हैं, तो...

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Dark Circles Causes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों की सेहत पर...

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Next Post
Mumbai Crime

Mumbai Crime : आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक को रंगे हाथ दबोचा, बड़े सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा!

Meerut

पत्नी को बदनाम कर 'तलाक' मांगने वाला गौरव निकला शिकारी, सच्चाई ने हिला दी रूह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist