Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » जिस चूक से लोकसभा चुनाव में पिछड़ी थी बीजेपी, उसका कैसे किया सुधार कि तस्वीर ही बदल गई

जिस चूक से लोकसभा चुनाव में पिछड़ी थी बीजेपी, उसका कैसे किया सुधार कि तस्वीर ही बदल गई

by Gulshan
23/11/2024
Maharashtra Assembly election 2024

अम्बुजेश कुमार (असिस्टेंट एडिटर) : आर एस एस और बीजेपी दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं ये बात एक बार फिर से साफ हो गई है। लोकसभा चुनाव में आर एस एस के कार्यकर्ता उदासीन रहे जिसका नतीजा सामने है लेकिन उसके बाद हरियाणा जम्मू-कश्मीर के चुनावों में ये जोड़ी ऐसी जमी कि हरियाणा में सरकार बन गई और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सबसे ज्यादा वोट शेयर वाली पार्टी बन गई। अब महाराष्ट्र और यूपी उपचुनाव के नतीजे भी सामने है। सवाल उठता है कि क्या वाकई बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बड़ी चूक कर दी थी

लोकसभा चुनाव में दूरी पड़ गई थी भारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा से ही बीजेपी के लिए एक ऐसा टानिक रहा है जो चुनावी मैदान में हारी हुई बाजी को पलटने का माद्दा रखता है। बीजेपी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में आर एस एस का योगदान कोई नहीं भूल सकता। बीजेपी के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं की परवरिश भी संघ की पाठशालाओं में हुई ऐसे में जब लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और आरएसएस के रिश्तों में खटास दिखी तो ये सबके लिए हैरानी की बात थी।

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान काफी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने आर एस एस के बिना भी चुनाव जीतने का दावा किया था। जेपी नड्डा के मुताबिक बीजेपी संगठन बहुत मजबूत है और उनके मुताबिक चुनाव के लिए उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है

RELATED NEWS

Maharashtra Exit Poll 2024

Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में इस बार का मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

November 20, 2024
Mahrashtra Assembly election 2024

विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ने जारी की शिवसेना की दूसरी लिस्ट, जानें कांग्रेस की सीट पर खड़ा हुआ कौन सा उम्मीद्वार

October 26, 2024

नड्डा के बयान से संघ कार्यकर्ता हुए थे निराश

जेपी नड्डा के इस बयान ने संघ कार्यकर्ताओं को बेहद निराश किया जिसका नतीजा रहा कि संघ कार्यकर्ता घरों से बाहर ही नहीं निकले। जिसका नतीजा हुआ कि बीजेपी अपने दम पर बहुमत पाने में नाकाम रही। बीजेपी के नेताओ को तब समझ आया कि उन्होंने बड़ी चूक कर दी है जिसके बाद दोबारा से संघ से समन्वय बनाने की कवायद शुरू हुई जिसका माध्यम बने सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी और भागवत की जुगलबंदी से बदली तस्वीर

लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी और मोहन भागवत की तीन मुलाकातें हुईं, इन बैठकों में उपचुनावों के अलावा राज्यों के चुनावों पर चर्चा हुई । बीजेपी और संघ के बीच बेहतर तालमेल की चर्चा की गई । चुनावों में हिंदुत्व के एजेंडे को कैसे धार देनी है, इस पर भी रणनीति बनी। इन बैठकों के बाद ही सीएम योगी ने बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया जिसका समर्थन पीएम मोदी और खुद मोहन भागवत ने भी किया। नारा हिट रहा और हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन गई। तो वहीं जम्मू-कश्मीर में बीजेपी पहली बार सबसे ज्यादा वोट शेयर लेकर आई। यही नारा महाराष्ट्र में भी काम कर गया। जहां एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला तो अपने इतिहास में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिली

यह भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव में हार के बावजूद अखिलेश के लिए महाराष्ट्र से गुडन्यूज, सपा की साइकिल ने जीती दो सीटें

महाराष्ट्र में संघ और बीजेपी का गजब का तालमेल

महाराष्ट्र (Maharashtra Assembly election 2024) में संघ ने राज्य को चार हिस्सों में बांटकर रणनीति बनाई, इनमें पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ, कोंकण और मुंबई क्षेत्र रहे । इन सभी क्षेत्रों में बीजेपी और आरएसएस की समन्वय समितियां बनाई गई । इन समितियों की चुनाव पहले 4 हजार से ज्यादा बैठकें हुई। नतीजा विदर्भ जैसे मुश्किल किले को भी बीजेपी ने भेद दिया

योगी बने हिंदुत्व का फायर ब्रांड चेहरा

महाराष्ट्र में बीजेपी ने खुलकर हिंदुत्व का दांव खेलने से परहेज़ नहीं किया। उपर से सीएम योगी की रैलियों ने और ज्यादा माहौल बनाया। कुल मिलाकर ये बिल्कुल स्पष्ट है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में की गई गलतियों से सबक लेकर संघ से अपने गिले शिकवे जल्दी से दूर कर लिए जिसका नतीजा है कि आज बीजेपी को जश्न मनाने का मौका मिला है।

Related Posts

Maharashtra Exit Poll 2024

Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में इस बार का मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

November 20, 2024
Mahrashtra Assembly election 2024

विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ने जारी की शिवसेना की दूसरी लिस्ट, जानें कांग्रेस की सीट पर खड़ा हुआ कौन सा उम्मीद्वार

October 26, 2024
Next Post
नवजोत सिंह सिद्धू ने इजाद की देसी ‘मेडिसिन’, नीम और हल्दी के सेवन से ठीक हुआ स्टेज 4 कैंसर

नवजोत सिंह सिद्धू ने इजाद की देसी ‘मेडिसिन’, नीम और हल्दी के सेवन से ठीक हुआ स्टेज 4 कैंसर

Siddharthnagar

यूपी उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न, पटाखा फोड़कर बांटी गई मिठाइयां, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

POPULAR POST

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India