मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इमरान खान ने इंटरव्यू में खुद को बताया गधा, विडियो वायरल, यूजर्स बोले- अब हुई असली पहचान 

by Web Desk
मई 7, 2022
in Uncategorized

अब इसे सत्ता के जाने का गम ही कहा जाएगा या दिमाग का दिवालियापन। जी हां हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की। इमरान खान मीम मेकर्स की पहली पसंद माने जाते हैं। आये दिन किसी न किसी बात पर इमरान खान का मजाक सोशल मीडिया पर बनता रहता है। लेकिन इस बार किसी मीम मेकर ने नहीं इमरान खान ने खुद का ही मजाक बनाया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक इंटरव्यू का वीडियो खूब वायरल  हो रहा है। इसमें वह खुद की तुलना एक गधे से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर के मजे ले रहे हैं। गधे वाली टिपण्णी पर लोगों को इमरान पहली बार इमानदार भी लग रहे हैं। 

इमरान खान ने खुद को ‘गधे‘ से संबोधित किया

पाकिस्तानी पत्रकार हसन जैदी ने इमरान खान के इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने कहा कि वह अंग्रेज नहीं बन सकते क्योंकि गधा, गधा ही रहेगा। पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इमरान कहते नजर आ रहे हैं ‘मैंने इसे (UK) अपना घर कभी नहीं माना, क्योंकि मैं एक पाकिस्तानी था और  मैं ब्रिटिश नहीं बन पाऊंगा। अगर आप गधे पर लाइन खींचते हैं, तो वह ज़ेबरा नहीं बनता है। गधा, गधा ही रहेगा’। 

RELATED NEWS

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

सितम्बर 24, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

Without comment. pic.twitter.com/l0Jwpomqvp

— Hasan Zaidi (@hyzaidi) May 6, 2022

ट्विटर पर यूजर्स ने किया ट्रोल 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और ट्विटर पर यूजर्स पूर्व पीएम की टिप्पणियों पर चुटकी लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मीम फेस्ट में भाग लेते हुए, एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने उनकी टिप्पणियों को ’69 की उम्र में खुद की पहचान हुई’ करार दिया। एक अन्य ट्विटर यूजर ने इसे इमरान खान की हीन भावना बताया।

कुछ ट्वीट के जरिए यह भी कहा गया कि ‘यह इमरान खान की हीन भावना और कमजोर अंग्रेजी भाषा को भी साबित करता है. ‘विदेशी प्रतिनिधियों के सामने अंग्रेजी बोलते वक्त घबराया करते थे’। इमरान खान पाकिस्तान आया था क्योंकि वह यूके में फिट नहीं हो सकता था। वह केवल यूके द्वारा धमकाये जाने  बाद अपनी योग्यता सिद्ध करने लग जाता था।’

एक अन्य यूजर ने उपरोक्त ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘इमरान खान पाकिस्तान आए क्योंकि वह ब्रिटेन के समाज में फिट नहीं हो सके और नवाज शरीफ वापस नहीं आ रहे हैं क्योंकि वह पाकिस्तानी समाज में फिट नहीं हो सकते हैं?’

एक यूजर ने उनके कमेंट को विदेशी पाकिस्तानियों का अपमान बताया। ट्वीट में लिखा था, ‘इमरान खुद को और सभी विदेशी पाकिस्तानियों को गधा कह रहे हैं?’

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इमरान खान अपने बयानों को लेकर ट्रोलर्स से घिरे हुए हैं। इससे पहले भी कई बार इमरान खान अपने विवादित बयानों से ट्रोलर्स द्वारा ट्रोल हो चूके हैं । 

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: IMRAN KHANNews1IndiaPAKISTANTROLLTwitter

Web Desk

Related Posts

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के प्रस्तावित मार्च से पहले सुरक्षा...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Javed Miandad Emotional: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद अपने पुराने साथी और पूर्व कप्तान इमरान खान को याद...

Next Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा-ट्रीना साहा का रोमांस करते वीडियो वायरल, किम-लिएंडर जल्द करेंगे शादी!

भगवान केदारनाथ धाम के खुले कपाट! पहले दिन 23,512 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India