शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Katihar School बिहार में विद्यालय चोरी हो गया, जमीन पर नहीं मिली एक ईंट, 45 लाख का हो गया भुगतान

कटिहार के दीघापार गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में स्कूल भवन बनकर तैयार है, लेकिन जमीन पर इमारत नहीं है। निर्माण के लिए 44.85 लाख रुपये का भुगतान भी हो चुका है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के कटिहार से शिक्षा विभाग से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्राणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दीघापार को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी रिकॉर्ड में स्कूल की इमारत बन चुकी है, लेकिन जमीन पर उसका कोई अता-पता नहीं है।

इसी शिकायत को लेकर ग्रामीण ढोल-नगाड़े बजाते हुए जिला प्रशासन के पास पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से अनोखे अंदाज में कहा कि ‘विद्यालय चोरी हो गया है साहब’। ग्रामीणों ने स्कूल को ढूंढने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

RELATED NEWS

वाह! शिक्षा विभाग…रिक्शा चालक को बना दिया ‘फर्जी मास्टर’, थमा दिया 51 लाख का नोटिस

वाह! शिक्षा विभाग…रिक्शा चालक को बना दिया ‘फर्जी मास्टर’, थमा दिया 51 लाख का नोटिस

दिसम्बर 23, 2024

Delhi: मसाज और VVIP ट्रीटमेंट के बाद मनीष सिसोदिया टारगेट पर, विजिलेंस जांच में 1300 करोड़ के इस नए घोटाले का खुलासा

नवम्बर 25, 2022

44.85 लाख रुपये हुए जारी

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय दीघापार के भवन निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की गई थी। बिहार ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड में इस काम की निविदा संख्या 2024_BSEB_314680-1 दर्ज है।

रिकॉर्ड के अनुसार स्कूल भवन के निर्माण के लिए कुल 44 लाख 85 हजार रुपये की राशि जारी की गई। निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया साल 2024 में शुरू होने की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।

तीन किस्तों में पूरा भुगतान

रिकॉर्ड के मुताबिक निर्माण कार्य के लिए संबंधित कार्य एजेंसी को तीन किस्तों में पूरी रकम का भुगतान किया गया।

पहली किस्त के तौर पर 18 अप्रैल 2024 को 15 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद 28 सितंबर 2024 को दूसरी किस्त में 15 लाख रुपये का भुगतान हुआ। तीसरी और अंतिम किस्त में 12 मार्च 2025 को 14 लाख 85 हजार रुपये जारी किए गए।

इस तरह स्कूल भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत पूरी 44 लाख 85 हजार रुपये की राशि का भुगतान हो गया।

प्रमाण पत्र ने उठाए सवाल

मामले में सबसे बड़ा सवाल स्कूल भवन के पूर्णता प्रमाण पत्र को लेकर उठ रहा है। बिहार ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार 25 मार्च 2025 को निर्माण कार्य पूरा होने का प्रमाण पत्र भी जारी किया गया।

यानी सरकारी रिकॉर्ड में भवन का निर्माण पूरा हो चुका है और पूरी राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। दूसरी ओर ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर स्कूल की इमारत बनी ही नहीं है।

ऐसे में ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि अगर भवन जमीन पर मौजूद नहीं है तो निर्माण पूरा होने का प्रमाण पत्र किस आधार पर जारी किया गया और भुगतान कैसे कर दिया गया?

स्कूल की जगह पानी

ग्रामीणों के मुताबिक, जिस जगह प्राथमिक विद्यालय दीघापार का भवन बनाया जाना था, वहां आज भी पानी भरा हुआ है। उनका दावा है कि मौके पर भवन निर्माण के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी है।

ग्रामीण अब जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड और जमीन पर मौजूद स्थिति के बीच इतना बड़ा अंतर आखिर कैसे पैदा हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Tags: Bihar SchoolEducation Department
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

वाह! शिक्षा विभाग…रिक्शा चालक को बना दिया ‘फर्जी मास्टर’, थमा दिया 51 लाख का नोटिस

वाह! शिक्षा विभाग…रिक्शा चालक को बना दिया ‘फर्जी मास्टर’, थमा दिया 51 लाख का नोटिस

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 23, 2024

Education Department :  श्रावस्ती जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहां एक रिक्शा चालक को फर्जी...

Delhi: मसाज और VVIP ट्रीटमेंट के बाद मनीष सिसोदिया टारगेट पर, विजिलेंस जांच में 1300 करोड़ के इस नए घोटाले का खुलासा

by Muskaan Rajput
नवम्बर 25, 2022

तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन के मसाज और VVIP ट्रीटमेंट को लेकर बवाल अभी खत्म नहीं हुआ था कि इस...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In