Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

कीवी को सुपरफूड क्यों माना जाता है?इसको छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले, जानिए दोनों का फर्क

कीवी को बिना छीले खाना फायदेमंद है क्योंकि इसका छिलका फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। हालांकि कुछ लोगों को इसका टेक्सचर पसंद नहीं आता, इसलिए छीलकर खाना भी एक विकल्प है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 4, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Health News : कीवी एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

क्या कीवी को बिना छीले खाया जा सकता है?

हां, कीवी का छिलका खाना बिल्कुल सुरक्षित है। इसमें फाइबर, विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं, खासकर पाचन सुधारने और रोगों से बचाव में।

RELATED POSTS

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

October 27, 2025
Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

September 11, 2025

लेकिन कुछ लोगों को इसका खुरदुरा और थोड़ा बालों वाला टेक्सचर अजीब लग सकता है, इसलिए वे इसे छीलकर खाना पसंद करते हैं।

कीवी को छीलकर खाने के फायदे और नुकसान

इसके फायदे

स्वाद में बेहतर लगता है और खाने में सॉफ्ट लगता है।

जिन लोगों को छिलके से एलर्जी या खुजली होती है, उनके लिए सही विकल्प है।

स्किन सेंसिटिव लोगों को राहत मिलती है।

क्या है इसके नुकसान

छिलका हटाने से उसमें मौजूद फाइबर और जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा घट जाती है।

कीवी को बिना छीले खाने के फायदे और नुकसान

इसके फायदे

फाइबर ज्यादा मिलता है, जिससे पेट साफ रहता है और कब्ज नहीं होता।

विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट स्किन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है।

क्या हो सकता है नुकसान

छिलका थोड़ा खुरदुरा होता है, जिससे कुछ लोगों को खाने में दिक्कत हो सकती है।

अगर कीवी को ठीक से धोया न गया हो, तो उसमें गंदगी या कीटनाशक रह सकते हैं।

स्किन सेंसिटिव लोगों को हल्की खुजली या जलन हो सकती है।

कीवी खाने का सही तरीका क्या है?

अगर बिना छीले खाना चाहते हैं।

कीवी को अच्छे से पानी में धोएं।

हल्के हाथ से ब्रश या स्क्रबर से छिलका साफ करें।

छोटे स्लाइस में काट लें या स्मूदी और जूस में मिलाएं।

अगर छीलकर खाना पसंद है।

चाकू से छिलका हटाकर स्लाइस में काट लें।

या चम्मच से गूदा निकालकर खाएं।

अगर आपको छिलका पसंद नहीं, तो छीलकर खाएं। लेकिन अगर सेहत का ज्यादा फायदा चाहिए, तो कीवी को अच्छी तरह साफ करके बिना छीले खाना बेहतर रहेगा।

Tags: Health Tipssuperfoods
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Health tips: डायबिटीज आज के समय में एक बहुत आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस रोग से जूझ...

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

by SYED BUSHRA
August 14, 2025

Dust Allergy Rash Home Remedies: धूल के कण न केवल सांस से जुड़ी समस्या पैदा करते हैं, बल्कि त्वचा पर...

Babbugosha for healthy digestion in monsoon

Babbugosha: कौन सा फल मानसून में पाचन,एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण, स्वाद के साथ सेहत भी

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Babbugosha:  मानसून आते ही नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे पेट में...

Next Post
UP News

वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद यूपी में पहला जुमा.. लखनऊ, मेरठ, संभल समेत कई जिलों में हाई अलर्ट

Religious news : माउंट आबू का एक अनोखा शक्तिपीठ,जहां माता दुर्गा की मूर्ति नहीं इस अंग की होती है पूजा

Religious news : माउंट आबू का एक अनोखा शक्तिपीठ,जहां माता दुर्गा की मूर्ति नहीं इस अंग की होती है पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version