शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद यूपी में पहला जुमा.. लखनऊ, मेरठ, संभल समेत कई जिलों में हाई अलर्ट

लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के पास होने के बाद उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के पास होने के बाद उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हाई अलर्ट घोषित किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को तैनात किया गया है। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है ताकि वक्फ बिल को लेकर किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से बचा जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से ही इसकी तैयारी कर ली थी और गुरुवार को भी पुलिस ने कई शहरों में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

लखनऊ को छावनी में तब्दील, ड्रोन से निगरानी

RELATED NEWS

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

राजधानी लखनऊ में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस की भारी तैनाती की गई है। टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, ऐशबाग ईदगाह, बिल्लौचपुरा, मदेयगंज मसालची टोला, बुलाकी अड्डा समेत 61 हॉटस्पॉट्स पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस को आशंका है कि नमाज के बाद कुछ स्थानों पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं जिसके चलते सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

मेरठ, संभल समेत कई जिलों में कड़ी सुरक्षा

मेरठ (UP News) में जुमे की नमाज को लेकर जिले को चार जोन और 32 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं कि किसी तरह का जुलूस न निकले। मुस्लिम मौलानाओं ने भी संगठनों से किसी तरह का प्रदर्शन न करने की अपील की है। शामली में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है और जिले को चार जोन और 15 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सभी सीओ और थानेदारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बलरामपुर (UP News) में जुमे की नमाज के लिए 806 मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लखीमपुर में भी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। संभल में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती है और सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गई है। संभल, रामपुर, फिरोजाबाद और लखनऊ समेत पूरे यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खुफिया विभाग पल-पल की अपडेट ले रहा है और सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि अफवाहों और भड़काऊ सामग्री को रोका जा सके। सर्विलांस टीमें और साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़े: मेरठ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 3 छात्राएं लापता, स्कूल प्रशासन और बीएसए पर लापरवाही के आरोप

पुलिस का फ्लैग मार्च.. शांति की अपील

गुरुवार को पुलिस और प्रशासन ने मुस्लिम बाहुल इलाकों में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। बुधवार और गुरुवार को भी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने मार्च किया था ताकि किसी भी तरह की अशांति को रोका जा सके। प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के नेताओं और मौलानाओं से भी संपर्क साधा है ताकि नमाज के दौरान और बाद में माहौल शांतिपूर्ण रहे।

योगी सरकार की पुख्ता तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ संशोधन बिल के संसद में पास होने के बाद किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। उनके निर्देश पर पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

संवेदनशील माहौल के बीच पहला जुमा

वक्फ संशोधन बिल (UP News) को लेकर मुस्लिम समुदाय के एक वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बिल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन की अपील की थी जिसके चलते प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है और प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूपी में वक्फ बिल के बाद पहला जुमा संवेदनशील माहौल के बीच संपन्न होने जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की कोशिश है कि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Tags: UP NewsWaqf high alert
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Next Post
Religious news : माउंट आबू का एक अनोखा शक्तिपीठ,जहां माता दुर्गा की मूर्ति नहीं इस अंग की होती है पूजा

Religious news : माउंट आबू का एक अनोखा शक्तिपीठ,जहां माता दुर्गा की मूर्ति नहीं इस अंग की होती है पूजा

Benefits of spinach juice in summer

Health news : यह आम सा पत्ता है बहुत ख़ास इसका जूस हड्डियां बना देगा फौलाद खून की कमी होगी दूर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist