गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health tips : आम की गुठली को फेंकने की ना करें भूल इसमें छुपे हैं सेहत के ख़ज़ाने जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

आम की गुठली को फेंकने की बजाय इसका सही उपयोग करें। यह वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल, स्किन और बालों की देखभाल के साथ-साथ दिल को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।

by SYED BUSHRA
मई 25, 2025
in Uncategorized
mango seed benefits for health and wellness
Share on FacebookShare on Twitter

Mango Seed Benefits : गर्मियों का मौसम आते ही मीठे और रसीले आम हर किसी की पसंद बन जाते हैं। कुछ लोग तो इतने दीवाने होते हैं कि पूरा फ्रिज आमों से भर जाता है। लेकिन जब हम आम खाते हैं, तो उसका गूदा चाव से खा लेते हैं और गुठली यानी बीज को बिना सोचे फेंक देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इस गुठली का भी कोई काम हो सकता है? असल में, आम की गुठली में भी सेहत के लिए कई फायदे छुपे होते हैं। इससे न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि यह दिल को भी मजबूत बनाती है। आइए जानते हैं कि आम की गुठली किस तरह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो आम की गुठली आपकी मदद कर सकती है। रिसर्च के मुताबिक, अफ्रीकी आम की गुठली से बना अर्क वजन कम करने में सहायक होता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।

RELATED NEWS

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026
Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

जुलाई 19, 2026

शुगर कंट्रोल करे

आम की गुठली ब्लड शुगर लेवल को भी बैलेंस करने में मदद करती है। कुछ रिसर्च से यह बात सामने आई है कि इसके अर्क से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर कम हुआ। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है और लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है।

चमकदार और हेल्दी स्किन

आम की गुठली में मौजूद खास एंजाइम्स स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा में कसाव आता है और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत भी मिलती है। इसका पाउडर स्किन को अंदर से साफ करने में भी काम आता है।

बालों को मजबूत बनाए

आम की गुठली से मिलने वाला तेल बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को पोषण देता है। इसे स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, झड़ना कम होता है और बालों में नैचुरल चमक आती है।

दिल को रखे स्वस्थ

इस बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक है। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हार्ट डिजीज का खतरा घटता है।

आम की गुठली को डाइट में कैसे शामिल करें?

आम की गुठली को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बनाएं। इस पाउडर को आप स्मूदी, दही या शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। चाहें तो इससे हर्बल चाय भी बना सकते हैं। इसके अलावा, पाउडर को माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health Tipsnatural remedies
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये  मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026

Medical Tests: 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद शरीर में कई ऐसे बदलाव होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे...

Next Post
Delhi

Delhi में बीजेपी सरकार के 100 दिन: स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं पर बड़ा फोकस

सपने क्यों आते हैं? नींद में दिखने वाले इन अजब-गजब दृश्यो का क्या है रहस्य

सपने क्यों आते हैं? नींद में दिखने वाले इन अजब-गजब दृश्यो का क्या है रहस्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist